pradyuman murder case: जेल से बाहर आया बस कंडक्टर अशोक कुमार

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में बस कंडक्टर अशोक कुमार को मंगलवार को जमानत मिलने के बाद बुधवार को वो जेल से बाहर आ गया। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार किया था लेकिन सीबीआई जांच में स्कूल के ही एक अन्य छात्र के प्रद्युम्न की हत्या करने की बात सामने आने के बाद मंगलवार को कोर्ट ने उसे 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसके बाद बुधवार शाम को उसे जेल से छोड़ दिया गया।

pradyuman murder case: Bus conductor Ashok Kumar walk out of jail

आठ सितंबर को रायन स्कूल के बाथरूम में सात साल के प्रद्युम्न ठाकुर का शव मिला था। गुरुग्राम पुलिस ने 42 वर्षीय बस कंडक्टर अशोक कुमार को प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। अशोक ने भी कैमरे पर अपना गुनाह कबूल कर लिया था। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की तो अशोक के मर्डर में शामिल ना होने की बात सामने आई और पता चला कि पुलिस के दबाव में उसने मर्डर करने की बात कुबूली है।

मंगलवार को मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव ने अशोक कुमार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। अशोक के वकील मोहित वर्मा ने कहा कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। इसलिए जज ने उसे जमानत दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई और हरियाणा पुलिस ने मामले पर जो कार्रवाई की है, उसमें बहुत फर्क है। इसी के आधार पर अशोक को जमानत दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+