Pradyuman Murder Case: कंडक्‍टर अशोक ने कहा- मैंने वॉशरूम में देखे थे दो लड़के

नई दिल्‍ली। प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में पुलिस की ओर से आरोपी बनाए गए कंडक्टर अशोक को जमानत मिल गई है। अशोक के मामा ओम प्रकाश ने दावा किया है कि स्‍कूल प्रशासन और पुलिस ने अशोक को फंसाया था। अशोक के मामा ओम प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान अशोक ने बताया था कि घटना के थोड़ी देर पहले ही वह वॉशरूम गए थे जहां उन्होंने दो स्टूडेंट्स को देखा था। वे सीनियर क्लास के स्टूडेंट थे और कराटे के लिए कपड़े बदल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब होने की वजह से उनके भांजे को टारगेट किया गया।

Pradyuman Murder Case: कंडक्‍टर अशोक ने कहा- मैंने वॉशरूम में देखे थे दो लड़के

अशोक के मुताबिक पुलिस ने जुर्म कबूल करवाने के लिए थर्ड डिग्री का इस्‍तेमाल किया था। पुलिस द्वारा जुर्म न कबूल करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्‍होंने कहा कि गुड़गांव पुलिस की जांच से वो घबरा गए थे लेकिन बाद में सीबीआई जांच से राहत की सांस ली है। चोपड़ा ने बताया, 'सीबीआई की जांच से सारा सच सामने आ रहा है।'

अशोक के पिता ने कहा- न्‍याय जरूर मिलेगा

अशोक के पिता अमीचंद ने कहा कि उनके बेटे को न्याय जरूर मिलेगा। इंतजार लंबा हो रहा है लेकिन उम्मीद बाकी है। उल्‍लेखनीय है कि गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को 7 साल के बच्चे का मर्डर कर दिया गया था। बॉडी टॉयलेट में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार को अरेस्ट किया था।

आरोपी 8 महीने पहले ही स्कूल में कंडक्टर की नौकरी पर लगा था। अशोक ने मीडिया को बताया था, ''मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। मैं बच्चों के टॉयलेट में था। वहां गलत काम कर रहा था। तभी वह बच्चा आ गया। उसने मुझे देख लिया। मैंने उसे पहले देखा धक्का दिया। फिर खींच लिया। वह शोर मचाने लगा तो मैं डर गया। फिर मैंने उसे दो बार चाकू से मारा। उसका गला रेत दिया।'' बाद में सीबीआई ने जांच की। इसके बाद 11वीं के स्टूडेंट को इस मर्डर केस में आरोपी बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+