क्यों कत्ल हुआ भारतीय पेशेवर का आस्ट्रेलिया में ?
सिडनी/ नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत की आईटी पेशेवर प्रभा अरुण कुमार की सिडनी में हत्या को रंगभेद से जुड़े अपराध के रूप देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये सामान्य अपराध नहीं है।

प्रभा के संबंधियों ने बताया कि उसके मोबाइल फोन के अलावा बाकी सब सुरक्षित है। इस बीच, आस्ट्रेलिया में एक अहम भारतीय आईटी कंपनी से जुड़े पेशेवर के पिता बी.पी.जैन (बदला हुआ नाम) ने कहा कि भारत सरकार को आस्ट्रेलिया की सरकार से बात करनी चाहिए ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके जिन्होंनेप्रभा का कत्ल किया।
बता दें कि आस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय आईटीपेशेवर काम करते हैं। इनके भारत में रहने वाले संबंधी उक्त घटना से सहमे हुए हैं। आस्ट्रेलिया में टीसीएस,इंफोसिस समेत बहुत सी भारतीय आईटीं कंपनियां हैं।
मामले की जांच जारी
इस बीच, पुलिस सारे कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रभा के पति सिडनी पहुंच गए हैं।वे जब प्रभा से फोन पर बात कर रहे थे तब ही उन पर जानलेवा हमला हुआ। प्रभा ने अपने पति को बताया कि उस पर हमला हुआ है। प्रभा के पति और बेटी भारत में रहते हैं। बेटी को नहीं बताया गया कि उसकी मां को मार डाला गया है।
पहले भी हुए हमले
घटना के बाद प्रभा को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उसकी मृत्यु हो गई।बता दें कि इससे पहले भी आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। साल 2010 में नितिन गर्ग नाम के भारतीय की मेलबर्न में हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications