पीपीएफ समेत अन्‍य बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों को झटका, अब कम मिलेगा ब्‍याज

छोटी बचत योजनाओं में पैसा निवेश करने वाले लाखों लोगों को झटका लग गया है।

नई दिल्‍ली। छोटी बचत योजनाओं में पैसा निवेश करने वाले लाखों लोगों को झटका लग गया है क्‍योंकि अगले वित्‍त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में अप्रैल से जून के बीच पीपीएफ, किसान बचत पत्र, सुकन्‍या समृद्धि योजना की ब्‍याज दरों में कमी कर दी गई हैं। वहीं बचत खाते पर 4 फीसदी ब्‍याज दर को बरकरार रखा गया है।

पीपीएफ समेत अन्‍य बचत योजनाओं में पैसा लगाने वालों को झटका, अब कम मिलेगा ब्‍याज

वित्‍त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक पीपीएफ पर 7.9 फीसदी, राष्‍ट्रीय बचत पत्र पर भी 7.9 फीसदी ब्‍याज मिलेगा। जोकि पहले से 0.1 फीसदी कम है। वहीं किसान विकास पत्र पर 7.6 फीसदी ब्‍याज मिलेगा।

केंद्र सरकार ने बताया कि छोटी बचत योजनाओं के लिए अब हर त‍िमाही के लिए ब्‍याज दर तय की जाएगी। छोटी जमा योजनाओं में कम होती ब्‍याज दरों से ग्राहकों को झटका लग सकता है।

वहीं सुकन्‍या समृद्धि योजनाओं में ब्‍याज दर 8.4 फीसदी वार्षिक कर दी गई है जोकि अभी 8.5 फीसदी थी। वहीं वरिष्‍ठ नागरिकों के पांच वर्षीय बचत खाते पर मिलने वाली ब्‍याज दर को भी 8.4 फीसदी कर दिया गया है। अब वरिष्‍ठ नागरिकों को ब्‍याज का भुगतान हर तिमाही किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+