जहर उगलने वाली मीनाक्षी को बीजेपी का तोहफा, बनेंगी दिल्ली की सीएम!

इस पोस्टर में मीनाक्षी लेखी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी फोटो लगी है। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जुलाई के दूसरे सप्ताह में संसद का बजट सत्र शुरु होने से पहले दिल्ली में सरकार बन सकती है। मगर सबसे बड़ा पेंच मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर है। इस पद के लिए चार नाम टकरा रहे हैं। इनमें रामवीर बिधूड़ी, जगदीश मुखी, विजय गोयल और मीनाक्षी लेखी हैं।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, पार्टी के अधिकतर विधायकों की राय है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से टूटकर आने वाले सदस्यों के सहारे सरकार बनाई जाए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 70 है। आप के 28 विधायक चुने गए थे। इनमें से विनोद कुमार बिन्नी का अब आप से नाता टूट गया है। भाजपा के 32 (अकाली दल का एक विधायक सहित) विधायक चुने गए थे। भाजपा के तीन विधायक सांसद बन गए हैं। कांग्रेस के आठ विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications