पीएम मोदी के आगमन पर लखनऊ में लगे पोस्टर, 'उरी हमले का बदला लेने वालों का स्वागत'
लखनऊ। आज दशहरे के मौके पर पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ जाएंगे। वहां पर पीएम मोदी ऐशबाग के राम भवन में रामलीला देखेंगे। इसे लेकर लखनऊ में पीएम मोदी के स्वागत में कुछ पोस्टर भी लगाए गए हैं।

पोस्टर पर लिखा है कि उरी का बदला लेने वालों का स्वागत है (Lucknow Welcome Avengers of Uri)। पोस्टर में मुख्य रूप से पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर लगाई गई है।
भाषण भी देंगे
पीएम मोदी शाम करीब 6 बजे ऐशबाग के भव्य राम भवन में होंगे। वहां पर पीएम मोदी करीब घंटे भर तक रहंगे और भाषण भी देंगे। हालांकि, पीएम मोदी रावण दहन नहीं करेंगे। उनके जाने के बाद रावण दहन किया जाएगा। रामलीला समिति पीएम मोदी को गदा, तीर-धनुष और सुदर्शन चक्र तोहफे में देगी।
राजनीति गलियारे का माहौल
पीएम मोदी का दशहरे के मौके पर लखनऊ जाना उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पीएम मोदी का सिर्फ एक चुनावी स्टंट है।
वहीं दूसरी ओर मायावती ने कहा कि अब पीएम मोदी दिवाली भी यहीं पर मनाएंगे। इस हमले के जवाब में बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है।












Click it and Unblock the Notifications