छत्तीसगढ़: दूरदर्शन टीम पर हमले के बाद नक्सली मौके पर छोड़ गए ये पोस्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को नक्सलियों के हमले में दो पुलिसकर्मी और दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई। घटना में दो जवान घायल भी हुए हैं। हमले के बाद क्षेत्र में कुछ पोस्टर सामने आए हैं, जिन पर भाकपा (माओवादी) का जिक्र है। एक पोस्टर पर लिखा है, गांवों पर पुलिस हमले, फर्जी मुठभेड़ और महिलाओं पर अत्याचार बंद करें। इसे कथित तैर पर भाकपा (माओवादी) की दरभा डिविजन कमेटी की ओर से लगाया गया है। एक दूसरे पोस्टर में राजनीतिक दलों को धमकी दी गई है।

गश्ती दल पर हमला

गश्ती दल पर हमला

डीआईजी पी. सुंदराज ने बताया है कि हमारी गश्ती टीम गश्त के लिए निकली थी, तभी अरानपुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सब-इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप, असिस्टेंट कॉन्स्टेबल मंगलू और डीडी न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद की मौत हो गई। अच्युतानंद साहू डीडी न्यूज की टीम के साथ छत्तीसगढ़ में चुनाव कवर करने वहां गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने दुख जताया

केंद्रीय मंत्री ने दुख जताया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया गांव के लिए पुलिस दल मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। साथ में दूरदर्शन का एक दल भी क्षेत्र में चुनाव संबंधी कवरेज के लिए जा रहा था। जब पुलिस दल गांव के पास पहुंचा तो तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के बाद केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, ''कैमरामैन के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन सभी मीडिया कर्मियों को सलाम करता हूं जो इतनी खतरनाक जगहों पर कवरेज के लिए जाते हैं। उनकी बहादुरी को याद रखा जाएगा।''

दंतेवाड़ा में पहले चरण में मतदान

दंतेवाड़ा में पहले चरण में मतदान

छत्तीसगढ़ में पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिस क्षेत्र में हमला हुआ है, वहां पहले चरण में वोटिंग है। पहले चरण में सूबे की 18 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 72 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में बस्तर, कांकेर, सुकमा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और राजानंदगांव जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+