नतीजों से पहले पटना की सड़कों पर लगे तेजस्वी के पोस्टर, बताया-युवा मुख्यमंत्री
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं। लेकिन नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। नतीजों से पहले ही पटना में तेजस्वी यादव के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। आज तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते पोस्टर लगे दिखे हैं। आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर में तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है।
Recommended Video

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर तेजस्वी यादव के भावी सीएम वाले पोस्टर भी लग गए हैं। पटना की सड़कों पर तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगे हुए हैं। कई पोस्टर में उन्हें बिहार का भावी सीएम बताया गया है। दरअसल, तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन भी है और कल बिहार चुनाव की काउंटिंग है। ऐसे में तेजस्वी समर्थक आज से ही उन्हें राज्य का सीएम बता रहे हैं।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के अति-उत्साह को देखते हुए पहले ही हिदायत दे दी है कि नतीजे वाले दिन जश्न में हुड़दंग ना हो। तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में लिखा, आरजेडी के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें, 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।
बता दें, आखिरी चुनाव के ठीक बाद जारी हुए तमाम एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत दिखाई गई है। एक दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो ज्यादातर में महागठबंधन की जीत और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का अनुमान जताया गया है। तेजस्वी यादव समर्थकों का कहना है कि तेजस्वी ने जो कहा है वो करके दिखाएंगे।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications