8,000 करोड़ के साथ इंडियन एयरफोर्स का सिक्‍योरिटी मेकओवर

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स के किसी भी बेस पर जब एक आम आदमी का दाखिला होना आसान नहीं है, वहां जब जनवरी में पाकिस्‍तान से आए आतंकी दाखिल हुए तो हर किसी की नींद उड़ना लाजिमी था। आगे ऐसा न हो इसके लिए इंडियन एयरफोर्स ने तैयारी कर ली है।

pathankot-terror-attack-security-upgrade-iaf

इंडियन एयरफोर्स अपने सभी एयरबेस का सिक्‍योरिटी मेकओवर करेगी और इस मेकओवर पर 8,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

54 एयर बेस होंगे अपग्रेड

इंडियन एयर फोर्स ने अपने 54 एयरबेस की सिक्‍योरिटी अपग्रेड करने का मन बनाया है। पठानकोट आतंकी हमले के बाद हुए एक ऑडिट के बाद इन सभी एयरबेस की सुरक्षा और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इंडियन एयरफोर्स ने फैसला किया है कि वह अपने सुरक्षा इंतजामों का फिर से जायजा लेगी।

ओबामा की डांट पर बोले पीएम शरीफ हो रही है जांच

केंद्र सरकार के पास प्रस्‍ताव

एक बार इस प्रस्‍ताव को केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इन सभी उपायों को तुरंत ही लागू कर दिया जाएगा।

यह ऑडिट 54 एयरबेस पर हुआ था और इसमें सुरक्षा उपायों को पहले से दुरुस्‍त करने पर जोर दिया गया। इस पूरे प्रोजेक्‍ट की लागत करीब 8,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

टेक्‍नोलॉजी के प्रयोग की सलाह

ऑडिट में पाया गया कि कई एरिया ऐसे हैं जो सुरक्षा के लिहाज से काफी खतरनाक और संवेदनशील हैं। हर व्‍यक्ति को हर पल तैनात रखना संभव नहीं है और ऐसे में टेक्‍नोलॉजी के प्रयोग पर जोर दिया गया है। ऑडिट करने वाली कमेटी की ओर से प्रस्‍ताव दिया गया है कि इंडियन एयर फोर्स के बेस पर स्‍मार्ट फेंसिंग की जाए।

पीएम शरीफ ने कहा कुछ और हो रहा कुछ और

इसके अलावा थर्मल इमेजर्स, नाइट विजन टेक्‍नोलॉजी, वाइब्रेशन डिटेक्‍टर्स और मिनी ड्रोंस के जरिए एयरबेस पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया जाए। कमेटी की ओर से इन उपायों को तुरंत लागू करने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+