शोएब से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा ने बदला घर का नेम प्लेट, बेटे और परिवार के साथ शेयर की कई प्यारी तस्वीर
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के रास्ते अलग हुए काफी वक्त हो चुका है। शोएब के तीसरे निकाह के बाद यह खुलासा हुआ कि सानिया ने उनसे कुछ वक्त पहले ही खुला ले लिया था।
जब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ अपनी तीसरी शादी की घोषणा की यह उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका था। बाद में सानिया की बहन अनम मिर्जा ने एक बयान शेयर करते हुए बताया कि सानिया और शोएब कुछ महीनों पहले ही अलग हो चुके थे। अपने पर्सनल लाइफ को लेकर बीते कुछ समय से सुर्खियों में रहीं सानिया का एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है।

उनके इस पोस्ट पर फैन्स जमकर प्यार लूटा रहे हैं। सानिया ने बहुत ही सम्मानजनक और मजबूत तरीके से अपने पक्ष को संभाल रखा है। जिस तरह से उन्होंने स्थिति का सामना किया और संभाला है, नेटिजन्स ने उस चीज की जमकर सराहना की है।
नए नेम प्लेट पर लिखवाया अपना और बेटे इजहान का नाम
मशहूर टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में अपने दुबई वाले घर की नेम प्लेट की फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने घर की नई नेम प्लेट पर लिखा है, "सानिया और इजहान।" इस पोस्ट में, सानिया को इजहान, उसकी बहन अनम और कुछ दोस्तों के साथ दिल छू लेने वाले पल साझा करते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "यह और वह 💁🏽♀️"
सानिया द्वारा शेयर की गई 10 तस्वीरों में ब्लैक कॉफी और कॉफी मग की तसवीरें शामिल हैं। कॉफी मग पर लिखा है, "खुश होने को चुने", "कैफीन और व्यंग्य से भरा हुआ।" बेटे के हेअरकट के बाद उसके साथ ली गई क्यूट सी मिरर फोटो भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। पाम ट्री के साथ ही दुबई के समुंद्र का नजारा भी देखने वालों को सुकून देता है।
2010 में सानिया ने की थी शोएब से शादी
सानिया और शोएब ने अप्रैल 2010 में शादी की थी। शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी और सानिया उनकी दूसरी पत्नी थीं। सानिया से अलग होने के बाद सना जावेद उनकी तीसरी शादी है। बता दें, शोएब से शादी करने को लेकर सानिया को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। पति शोएब के लिए चीयर करने के दौरान उनके देश प्रेम पर भी सवाल उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications