क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

उत्तराखंड सरकार में विभागों का बंटवारा, जानिए किसको क्या मिला?

सीएम ने गृह मंत्रालय के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। सतपाल महाराज को सिंचाई और पर्यटन विभाग का काम दिया गया है।

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम ने गृह मंत्रालय के साथ-साथ पावर, स्वास्थ्य, पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट समेत कुछ अन्य विभाग अपने पास रखे हैं।

उत्तराखंड सरकार में विभागों का बंटवारा, किसको क्या मिला?

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय का काम दिया गया है। प्रकाश पंत के पास वित्त, एक्साइज, कमर्शियल एवं एंटरटेनमेंट टैक्स डिपार्टमेंट रखे गए हैं।

यशपाल आर्या को ट्रांसपोर्ट, सोशल वेलफेयर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया। मदन कौशिक को शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। हरक सिंह रावत के जिम्मे फॉरेस्ट और वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट रहेगा।

अरविंद पांडे को शिक्षा मंत्रालय, युवा कल्याण और पंचायती राज विभाग का काम सौंपा गया है। वे विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ और संस्कृत शिक्षा डिपार्टमेंट का काम देखेंगे। सुबोध उनियाल कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
रेखा आर्या को महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय, पशुपालन और मत्स्य विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

डॉक्टर धन सिंह रावत को सहकारिता मंत्रालय के साथ-साथ उच्च शिक्षा डिपार्टमेंट का काम देखेंगे।

Comments
English summary
Portfolio distribution to ministers in Uttarakhand Govt.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X