सदानंद गौड़ा की रेल तो हर्षवर्धन की स्वास्थ्य मंत्रालय से हुई छुट्टी
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने जिन नए मंत्रियों को कैबिनेट विस्तार के तौर पर शपथ दिलाई थी उन्हें उनके विभाग दे दिए गए हैं। खास बात है कि मोदी ने सदानंद गौड़ा से रेल तो हर्षवर्धन से स्वास्थ्य मंत्रालय वापस ले लिया है।

कुछ और मंत्रियों के मंत्रालयों में फेरबदल किया गया है। मनोहर पर्रिकर को रक्षा मंत्रालय तो अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय के साथ ही साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय दे दिया गया है।
शिवसेना की अनुपस्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपनी मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार किया। मंत्रिपरिषद के विस्तार में 21 नये चेहरों को स्थान दिया गया।
एक नजर मोदी के कैबिनेट के नए स्वरूप पर।
कैबिनेट मंत्री
अरुण जेटली- वित्त और सूचना एवं प्रसारण
सुरेश प्रभु- रेलवे
सदानंद गौड़ा- कानून मंत्रालय
मनोहर पार्रिकर- रक्षा मंत्रालय
कलराज मिश्रा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
रविशंकर प्रसाद- संचार एवं आइटी
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
हर्षवर्धन-विज्ञान एवं तकनीक
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राजीव प्रताप रूडी- कौशल विकास एवं उद्यमिता और संसदीय कार्य राज्य मंत्री
प्रकाश जावड़ेकर-पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
विकास राज्यमंत्री
डॉक्टर महेश शर्मा-पर्यटन व संस्कृति और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
राज्यमंत्री
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य
रामकृपाल यादव-पेयजल एवं स्वच्छता
गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम
हंसराज गंगाराम अहीर-रासायन एवं उर्वरक
जीएम सिद्देश्वर-भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम
मनोज सिन्हा- रेलवे
रामशंकर कठेरिया-मानव संसाधन विकास
वाईएस चौधरी- विज्ञान एवं तकनीक
जयंत सिन्हा-वित्त
कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़- सूचना एवं प्रसारण
बाबुल सुप्रियो- शहरी विकास, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन
साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
विजय संपाला- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता












Click it and Unblock the Notifications