West Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह ने किया वादा- बंगाल में बनी सरकार तो महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बार सीधी लड़ाई टीएमसी और बीजेपी के बीच है। चुनाव को लेकर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में रथ यात्रा निकाला है। इसे परिवर्तन यात्रा का नाम दिया गया है। गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद दक्षिण 24 परगना जिले में अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देगी। कावद्वीप में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं को 33 पर्सेंट रिजर्वेशन देगी।' अमित शाह ने ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की जंग सोनार बांग्ला के लिए है। हमारे बूथ वर्कर्स और टीएमसी के सिंडिकेट के बीच यह जंग है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : Amit Shah ने महिलाओं को 33% Reservation का किया वादा | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह ने किया वादा- बंगाल में बनी सरकार तो महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

    अमित शाह ने कहा कि हमरा मकसद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाना नहीं है बल्‍कि हमारा टारगेट है कि राज्‍य में बदलाव आए। यहां के गरीबों की स्थिति बेहतर हो। राज्‍य की महिलाओं के हालात बदल सकें। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन नहीं होगा। यह गंगासागर के लिए सम्‍मान होगा। क्षेत्र के मछुआरों की जिंदगी के लिए बदलाव लाने का प्रयास होगा।' सवालिया अंदाज में अमित शाह ने कहा कि क्या जब तक राज्य में ममता बनर्जी की सरकार है, तब तक कोई बदलाव आ सकता है? क्या इस तरह बंगाल प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है?

    यही नहीं दुर्गा पूजा के मसले पर ममता बनर्जी पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा, 'क्या दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में नहीं होनी चाहिए? क्या इसके लिए कोर्ट की परमिशन लेने की जरूरत है। क्या सरस्वती पूजा नहीं होनी चाहिए? उन्होंने इसे रुकवा दिया था और बीजेपी के दबाव के बाद ही सरस्वती पूजा शुरू की थी।

    मछुआरों का मछली TMC के गुंडे खा गए

    अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी सरकार को हटाने के बाद भाजपा सरकार को लाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पश्चिम बंगाल में स्थिति में बदलाव हो, राज्य के गरीबों की स्थिति में बदलाव हो, राज्य की महिलाओं की स्थिति में बदलाव हो। उन्‍होंने कहा यह सत्ता में बदलाव नहीं है, यह गंगासागर के प्रति सम्मान, क्षेत्र के मछुआरों में बदलाव लाने के बारे में है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में मछुआरों की मछली टीएमसी के गुंडे खा गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+