तस्वीरें: जो बोलें अपनी ज़बान से
बैंगलोर। तस्वीरों के इस संग्रह में कुछ शानदार और खुद ही अपनी कहानी कहने वाले चित्रों को शामिल किया गया है। जिसमें राजनीति, खेल, मौसम और दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है। आज की सबसे बड़ी खबरों में राहुल गांधी की कटक रैली रही, जहां उन्होने भाजपा को नहीं बीजद को निशाने पर लिया। उन्होने राज्य सरकार पर आरोप लगाये कि इस सरकार की मदद से ही प्रदेश माफियाओं ने साठ हजार करोड़ का कोयला और मैंगनीज घोटाला किया।
वहीं खेल के मैदान की अगर बात करें तो टीम इंडिया को आज न्यूजीलैंड के हाथों 40 रनों से पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। गौर हो कि एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया को कोई भी जीत नसीब नहीं हुई थी।
देखें तस्वीरें-

गुवाहाटी
अरूणाप्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत के बाद दिल्ली में प्रदर्शन करते युवा।

सोक्चो
दक्षिण कोरिया के शहर सोक्चो में भारी बर्फबारी के बीच सड़क से जाते वाहन।

मुंबई में मोनोरेल
मुंबई में मोनोरेल का परिचालन शुरू हो चुका है। ये शहर में विकास के बड़े प्रतिमान के तौर पर देखा जा रहा है।

नरेंद्र मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी डीआरडीओ चीफ अविनाश चंदर को 'डॉक्टर आफ साइंस' की डिग्री प्रदान करते हुए।

प्रमाण पत्र प्रदान करते नरेंद्र मोदी
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक छात्रा को प्रमाण पत्र देते नरेंद्र मोदी।

गुवाहाटी
एक जागरूकता रैली में प्रदर्शन करते एलजीबीटी के छात्र।

नरेंद्र मोदी और एमडीएमके प्रमुख वाइको
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और एमडीएमके प्रमुख वाइको।

पटरी से उतरी एक ट्रेन
दक्षिण पूर्व फ्रांस के एनेट में पटरी से उतरी एक ट्रेन।

इस्तांबुल
टर्की के शहर इस्तांबुल में विरोध प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।

ऑकलैंड
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार मिली। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ऑकलैंड में शिखर धवन
ऑकलैंड में टीम इंडिया के शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया।

कौफी अन्नान, नारायण मूर्ति और अमर्त्य सेन
कौफी अन्नान, नारायण मूर्ति और अमर्त्य सेन।

राहुल गांधी की कटक रैली
राहुल गांधी की कटक रैली आज चर्चा का केंद्र रही।












Click it and Unblock the Notifications