नौशेरा में सेना ने लिया पुंछ का बदला लेकिन पाकिस्‍तान ने किया इनकार

एक मई को पुंछ की कृष्‍णा घाटी में दो सैनिकों के सिर कलम किए जाने की घटना का बदला है नौशेरा में हुई भारतीय सेना की कार्रवाई।

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि उसने नौशेरा में पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स को एक कार्रवाई के तहत तबाह कर दिया गया। सेना की ओर से नौशेरा में हुआ यह हमला नौ मई को अंजाम दिया गया था। सेना ने यह हमला पुंछ के कृष्‍णा घाटी में हुई घटना का बदला था।

नौशेरा में सेना ने लिया पुंछ का बदला लेकिन पाकिस्‍तान ने किया इनकार

एक मई को पाकिस्‍तान ने कलम किए थे सिर

एक मई को पाकिस्‍तान की आर्मी की ओर से पुंछ की कृष्‍णा घाटी में लगातार फायरिंग की जा रही थी। इसी फायरिंग की आड़ में पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम के कमांडोज कृष्‍णा घाटी में दाखिल हुए और उन्‍होंने दो सैनिकों के सिर कलम क‍र दिए थे। नॉर्दन कमांड की ओर से बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की गई थी। पुंछ की कृष्‍णा घाटी में सेना की दो फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर यह फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के बीच ही पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) की दोनों पोस्‍ट्स पर फायरिंग की गई थी। नॉर्दन कमांड की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि पाक सेना ने क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया था। पाक सेना ने भारतीय सेना के दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। नॉर्दन कमांड की ओर से उसी समय इस बात का भरोसा दिलाया गया था कि भारतीय सेना, पाक सेना को इसका कृत्‍य का करारा जवाब देगी। नौ मई को सेना की ओर से यह जवाबी कार्रवाई की गई थी।

पाकिस्‍तान ने किया इनकार

मेजर जनरल अशोक नरूला ने मंगलवार को साफ कर दिया कि अगर पाकिस्‍तान इस तरह की हरकतें करता रहेगा तो उसे इसी तरह से जवाब मिलता रहेगा। मेजर जनरल नरूला ने बताया कि कश्‍मीर में गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बर्फ पिघलने के बाद अब आतंकी घाटी में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए हैं। मेजर जनरल नरूला ने कहा है कि यह हमला काउंटर टेररिज्‍म का ही हिस्‍सा था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्‍तान की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आ गई है। पाकिस्‍तान ने भारतीय सेना के इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है कि भारत की ओर से उसकी कोई पोस्‍ट तबाह की गई हैं। पाकिस्‍तान सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि नौशेरा सेक्‍टर में भारत की ओर से पाकिस्‍तान की पोस्‍ट्स को तबाह करने के जो दावे किए जा रहे हैं वे पूरी तरह से गलत हैं। न तो यह कार्रवाई हुई है और न ही पाक सेना ने एलओसी के दूसरी तरफ नागरिकों को निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+