शादी, मारपीट और पुलिस केस के बाद पूनम पांडे के पति ने शेयर की एक साथ वाली तस्वीर, क्या सबकुछ हो गया ठीक
शादी, हनीमून और पुलिस केस के बाद पूनम पांड के पति ने शेयर की एक साथ वाली तस्वीर, क्या सबकुछ हो गया ठीक
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) हमेशा अपनी हॉट फोटोज और वीडियो को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस पूनम पांडे शादी करते ही विवादों में आ गई हैं। सितंबर के शुरुआती हफ्ते में पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे (Sam Bombay) से शादी कर सबको चौंका दिया था। जिसके बाद कुछ दिनों बाद ही उन्होंने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगा दिया था। इतना ही पूनम पांडे ने मुंबई पुलिस को इसे लेकर एफआईआर (FIR) भी दर्ज करवाई थी। लेकिन अब उनके पति सैम बॉम्बे ने फिर से अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया है।
Recommended Video

सैम बॉम्बे ने शेयर की पूनम पांडे के साथ शादी की तस्वीर
सैम बॉम्बे (Sam Bombay) ने पूनम पांडे के साथ शादी के दिन वाली तस्वीर शेयर की है। पति सैम बॉम्बे ने तस्वीर शेयर कर हालांकि कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है। फोटो कैप्शन ना होने की वजह से कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या इतने सारे विवादों के बाद सैम बॉम्बे और पूनम पांडे में सबकुछ ठीक हो गया। हालांकि अभीतक इस फोटो पर पूनम पांडे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूनम के रिएक्ट के बाद ही ये पता चल पाएगा कि क्या पूनम और सैम में सबकुछ ठीक हो गया है या नहीं।

पूनम पांडे ने पति सैम पर लगाया मारपीट का आरोप
पूनम पांडे ने हाल ही में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और मारपीट का आरोप लगाया है। पूनम पांडे ने मीडिया को बताया कि ये सब उनके साथ पिछले डेढ़ साल से हो रहा था। लेकिन उन्हें इस बात का भरोसा था कि शादी के बाद सैम बदल जाएगा और सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन पूनम का कहना है कि शादी के बाद भी उन्हें मारा गया। जिसके बाद पूनम ने लीगल एक्शन लिया है। पूनम ने यह भी बताया था कि सैम उनसे शिकायत वापस लेने के लिए भी कह रहे हैं।

पिटाई की वजह से पूनम हुईं थी अस्पताल में भर्ती
पूनम पांडे हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती हुईं थी। पूनम का आरोप था कि सैम ने उन्हें इतनी बुरी तरह से पीटा था कि उन्हें एडमिट होना पड़ा था। पूनम ने मीडिया से यह भी कहा था कि वह एक अपमानजनक रिश्ते में हैं। पूनम ने कहा था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और भी ज्यादा बर्बाद हो गई है। लेकिन फिर भी वह खुद को दिलासा देती हैं कि सबकुछ ठीक है।
यह भी पढ़ें- NCB गेस्ट हाउस पहुंची दीपिका होगी ड्रग से संबधित पूछताछ देखें तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications