प्रेग्नेंसी की गॉसिप से पूनम पांडे हुईं परेशान, बोलीं- जबरदस्ती मां मत बनाओ, गुड न्यूज हुई तो...

मुंबई, 22 जून। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी और फिर झगड़े के बाद एक बार फिर दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में कई खबरें तैर रही हैं जिसका एक्ट्रेस ने खंडन किया है। दरअसल, कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं जिसमें दावा किया गया है कि पूनव पांडे अपने पति सैम बॉम्बे के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब पूनम ने रिएक्ट किया है और खबरों की सच्चाई बताई है।

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों पर अब चुप्पी तोड़ी है। इन खबरों को उन्होंने फेक न्यूज बताया। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती प्रेग्नेंट मत बनाओ जब गुड न्यूज होगी तो मिठाई बाटूंगी। पूनम ने कहा कि उनका जीवन एक 'खुली किताब' की तरह है और अगर वह कभी गर्भवती होती हैं तो वह खुशी-खुशी इसकी घोषणा करेंगी। उन्होंने फैंस से अपील की है कि प्रेग्नेंसी की खबरों पर यकीन ना करें।

लोगों को करना चाहिए क्रॉस चेक

लोगों को करना चाहिए क्रॉस चेक

पूनम पांडे के मुताबिक एक महिला के लिए प्रेग्नेंसी की न्यूज अच्छी है, लेकिन उनके मामले में नहीं क्योंकि अभी वह बच्चे का प्लान नहीं कर रहीं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को इस तरह की किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले कम से कम एक बार क्रॉस चेक कर लेना चाहिए क्योंकि वह उन लोगों में से है जो अगर सच में गुड न्यूज होगी तो खुद मिठाई बाटेंगी। बता दें कि पूनम पांडे ने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग शादी की थी।

सितंबर 2020 में की थी शादी

सितंबर 2020 में की थी शादी

सैम बॉम्बे के साथ जुलाई, 2020 में सगाई के बाद 1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित आवास पर सैम बॉम्बे संग शादी के बंधन में बंधी थीं। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे की शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, अपने एक पोस्ट में पूनम ने फैंस को शादी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए गोवा गए थे लेकिन पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक वहां पूनम ने सैम के खिलाफ खिलाफ कथित तौर पर छेड़छाड़, धमकी और मारपीट करने के आरोप में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था।

गोवा में पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

गोवा में पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

इसके बाद गोवा पुलिस ने सैम बॉम्बे को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि दोनों ने अपने बीच विवाद को खत्म करने का फैसला लिया और एक-दूसरे को एक मौका और दिया। गोवा से वापस आने के बाद पूनम ने कहा था, 'हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं और कमोबेश इसे सुलझा लिया है। आपको पता है कि? हम दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। हम प्यार में पागल हैं और किस शादी में ऊंच-नींच नहीं होती?'

यह भी पढ़ें: कौन है ये दुल्हन जो सात फेरों से पहले बनीं BDC मेंबर,जानिए एक साथ दोहरी खुशी मिलने पर पूनम ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+