IAS Pooja Khedkar: पूजा खेड़कर के खिलाफ बड़ा एक्शन, केस दर्ज, UPSC का नोटिस, क्या रद्द होगी IAS की उम्मीदवारी?

IAS Pooja Khedkar: विवादों से घिरीं महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब यूपीएससी ने पूजा खेडकर के खिलाफ सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए कथित तौर पर फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने का मामला दर्ज किया है और उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है।

एक बयान में, यूपीएससी ने कहा, " पूजा खेडकर सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार सुश्री पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर के दुर्व्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की है...इस जांच से, यह पता चला है कि उसने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रयासों का धोखाधड़ी से लाभ उठाया।"

IAS Pooja Khedkar

यूपीएससी ने कहा, "आयोग ने कहा कि पूजा खेडकर के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज की है। सिविल सेवा की उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस (SCN) जारी किया है। परीक्षा-2022/सिविल सेवा परीक्षा-2022 के नियमों के अनुसार, भविष्य की परीक्षाओं/चयनों से वंचित किया जाएगा।"

वहीं इससे पहले गुरुवार (18 जुलाई) को, अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को खेडकर के खिलाफ कई आरोपों पर अपनी रिपोर्ट सौंपी।

खेडकर उस समय विवादों में घिर गईं जब यह बात सामने आई कि जिस ऑडी से वह काम पर जाती थीं, उसमें उन्होंने एम्बर बत्ती और राज्य सरकार का प्रतीक चिन्ह लगाया था और बाद के कार्यालय के उपयोग को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ उनका विवाद हो गया। बता दें कि मामले की जांच कर रही अतिरिक्त सचिव मनोज दिवेदी की अध्यक्षता वाली केंद्र की एक सदस्यीय समिति को भी रिपोर्ट भेजी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+