महाराष्ट्र: Tik Tok स्टार पूजा चव्हाण सुसाइड केस में नाम आने के बाद वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा
मुंबई। टिक टॉक स्टार पूजा चव्हाण की खुदकुशी के मामले में नाम आने के बाद महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि बीते 8 फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से पूजा की मौत हो गई थी। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में और विपक्षी भाजपा की ओर से दावा किया गया कि 23 वर्षीय पूजा की मौत से राठौड़ का संबंध है। जानकारी के मुताबिक संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे की संभावना से पहले ही संजय राठौड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
Recommended Video

वहीं इस मामले पर मंत्री संजय राठौड़ ने कहा कि मैंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दे दिया है। जिस तरह से विपक्ष चेतावनी दे रहा है कि वे विधानसभा सत्र को नहीं चलने देंगे, मैंने इससे खुद को दूर कर लिया है। मैं मामले में निष्पक्ष जांच चाहता हूं।









Click it and Unblock the Notifications