मिलिंद सोमन का सपोर्ट करने वाली पूजा बेदी की मां ने भी लगाई थी Juhu बीच पर न्यूड दौड़, मचा था हंगामा
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन अपनी एक विवादित फोटोशूट के लिए सवालों के घेरे में हैं ,जिसको लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही है, हालांकि कुछ लोगों ने मिलिंद सोमन का सपोर्ट भी किया है, जिसमें बोल्ड अभिनेत्री पूजा बेदी भी शामिल हैं, जिन्होंने मिलिंद को सपोर्ट करते हुए नागा साधुओं पर विवादित टिप्पणी कर डाली, जिसके बाद वो भी लोगों के निशाने पर आ गईं।
Recommended Video

मिलिंद सोमन ने लगाई बिना कपड़ों की दौड़
दरअसल मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को गोवा में अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बीच पर न्यूड दौड़ लगाई थी, जिसकी फोटो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी, उनकी तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने ही क्लिक किया था, जिसके बाद वो ट्रोल होने लगे, जिस पर 'जो जीता वो ही सिकंदर' फेम पूजा बेदी ने मिलिंद की फोटो को शेयर करते हुए नागा साधुओं पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पूजा बेदी ने मिलिंद का किया सपोर्ट लेकिन...
पूजा ने मिलिंद की फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने नागा साधुओं की भी तीन फोटो डाली, जिसमें वे नग्न अवस्था में हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि वास्तव में मिलिंद की फोटो में अश्लील कुछ नहीं है। अच्छी फोटो। ज्यादा कल्पना करने वाले लोगों के मन में अश्लीलता व्याप्त है। उसका (मिलिंद) क्राइम इतना है कि वो अच्छा दिखने वाले और फेमस इंसान हैं। अगर न्यूडिटी (नग्नता) एक अपराध है, तो सभी नागा साधुओं को गिरफ्तार करें, क्योंकि उसे भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

प्रोतिमा बेदी ने भी लगाई थी बिना कपड़ों की दौड़
मालूम हो कि पूजा बेदी की मां प्रोतिमा बेदी ने भी साल 1974 में ऐसा ही कुछ किया था, जिस पर काफी हंगामा मचा था, दरअसल ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा बेदी ने एक मैगजिन के कवर पेज के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, उन्होंने जूहू बीच पर नग्न दौड़ लगाई थी। जिसे लेकर काफी बवाल मचा था।
ऑटोबायोग्राफी Timepass में किए कई खुलासे
एक्टर कबीर बेदी की पूर्व पत्नी प्रोतिमा अपने समय से काफी आगे चलने वाली खुले विचारों वाली महिला थीं, प्रोतिमा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी Timepass में अपने बारे में खुलकर बातें लिखी थीं, उन्होंने खुद ही लिखा है कि वो बिना इनरवियर के स्कूल जाती थीं, उन्हें अपने रिलेशन या अपनी बॉडी को लेकर बातें करने में कभी कोई झिझक महसूस नहीं हुई।

साल 1998 में एक हादसे में हुई मौत
वो और कबीर बेदी लंबे वक्त तक लिवइन पार्टनर रहे थे, फिर शादी की और इनके दो बच्चे भी हुए लेकिन इसके बाद भी वो साथ नहीं रह पाएं और अलग हो गए, मॉडलिंग के दिनों में प्रोतिमा को पार्टियों का शौक था, कबीर बेदी के बाद प्रोतिमा बेदी का नाम पंडित जसराज से भी जुड़ा था लेकिन अचानक से उनके जीवन में परिवर्तन हुआ और उनका रूख ओडिसी नृत्य की तरफ हो गया, इस नृत्य के जरिए उन्होंने कला, संस्कृति और आध्यात्म के समझने की कोशिश की और फिर उनका रूख ईश्वर की भक्ति में लीन हो गया था, इन्होंने डांस गांव नृत्यग्राम भी बसाया था, साल 1998 में लैंड स्लाइड से इनकी मौत हो गई थी।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Mayank Arya Net Worth: YesMadam के मालिक कितने अमीर? क्यों कर रहे ट्रेंड? वर्कर्स Layoff से विवादों में रहे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications