एक्टर मिलिंद के न्यूड फोटोशूट पर बोलीं पूजा बेदी- पहले सभी नागा साधुओं को करो गिरफ्तार, फिर...
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में गोवा में अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बीच पर एक फोटोशूट करवाया, जिस पर बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि गोवा के कॉन कोन पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा, क्योंकि मिलिंद का फोटोशूट न्यूड था। उनके इस फोटोशूट की कई लोग आलोचना कर रहे हैं, तो कई उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी ने भी मिलिंद के फोटोशूट पर बड़ा बयान दिया है।
Recommended Video

पूजा ने कही ये बात
पूजा बेदी ने मिलिंद की फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने नागा साधुओं की भी तीन फोटो डाली, जिसमें वे नग्न अवस्था में हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा कि वास्तव में मिलिंद की फोटो में अश्लील कुछ नहीं है। अच्छी फोटो। ज्यादा कल्पना करने वाले लोगों के मन में अश्लीलता व्याप्ता है। उसका (मिलिंद) क्राइम इतना है कि वो अच्छा दिखने वाले और फेमस इंसान हैं। अगर न्यूडिटी (नग्नता) एक अपराध है, तो सभी नागा साधुओं को गिरफ्तार करें, क्योंकि उसे भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

जमकर ट्रोल हुए मिलिंग
नूड फोटोशूट के बाद सोशल मीडिया पर मिलिंद को जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद भी वो लगातार फोटो शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शीर्षासन टाइप की एक्सरसाइज की और सिर के बल काफी देर तक रहे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 'उल्टे के बिना कुछ सीधा नहीं होता'। उनकी वाइफ अंकिता ने ये वीडियो शूट किया है। इससे पहले जिस न्यूड फोटो पर विवाद हुआ था वो भी अंकिता ने ही खींची थी।

पहले भी किया है ऐसा शूट
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं, जब मिलिंद सोमन ने इस तरह का कोई फोटोशूट कराया। इससे पहले भी उन्होंने एक मशहूर ब्रांड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ 'न्यूड' फोटो खिंचवाई थी। जिसके सामने आते ही काफी हंगामा मच गया था। उस दौरान मिलिंद और मधु दोनों की बहुत आलोचना भी हुई थी, बावजूद इसके मिलिंद की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उनका बोल्ड अभियान जारी रहा। मिलिंद और मधु सप्रे कई सालों तक लिव-इन पार्टनर रहे लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। इसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर आई। साल 2006 में सोमन ने फ्रेंच एक्ट्रैस मेलीन जंपनोई के साथ शादी कर ली थी लेकिन तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए। फिर मिलिंद की जिंदगी में एंट्री हुई अंकिता कोनवर की, जो कि उम्र में उनसे 30 साल छोटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications