Delhi Pollution: स्मोग की चपेट में देश का दिल, AQI पहुंचा 484, विजिबिलिटी बहुत खराब, लोग परेशान
नई दिल्ली। राजधानी की आबोहवा सोमवार को भी काफी खराब है, स्मोग की गहरी चादर में लिपटी राजधानी का AQI आज 400 के पार यानी कि बेहद खतरनाक श्रेणी में है। आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आनंद विहार में 484, मुंडका में 470, केंद्रीय ओखला चरण 2 में 468 और वज़ीरपुर में 468 रिकार्ड किया गया है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार ये सभी 'गंभीर श्रेणी' में है, जिसकी रोकथाम काफी जरूरी है।
Recommended Video

वायु गुणवत्ता बिगड़ने की वजह से दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हुई है, लोगों को गाड़ी चलाने और सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है, बावजूद इसके प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, बढ़ते प्रदूषण के ही वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा की है तो वहीं राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर 'एंटी स्मॉग गन' का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि राजधानी में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है, पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR के तापमान में कमी आई है लेकिन पारा गिरने से वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और साथ ही धूल और पराली का धुआं भी हवा को प्रदूषित करने में पीछे नहीं है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई क्योंकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा तो ये कोरोना वायरस से जंग लड़ रही राजधानी के अच्छी खबर नहीं होगी, इसलिए प्रदूषण पर अभी से ही रोकथाम की जरूरत है, इसलिए दिल्ली सरकार ने अभी से प्रदूषण रोकने के उपाय में जुट गई है क्योंकि प्रदूषण के कारण कोरोना के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा।

प्रदूषण में क्या करें और क्या ना करें
- आप जब भी घर से बाहर निकलें तो हमेशा मास्क लगाकर ही निकलें।
- घरों मं नंगे पांव ही चलें,ऐसा करने से आपका शरीर नुकसान ना करने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आएगा और आपकी रोधक क्षमता को बढाएगा।
- अपने शरीर की नाभी में सरसों का तेल लगाएं इससे भी रोधक क्षमता बढ़ती है। अपने खाने में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।
- सुबह और रात में सैर को ना निकलें क्योंकि इस समय प्रदूषित हवा का असर ज्यादा होता है। नीम के दातुन का प्रयोग करें ज्यादा से ज्यादा।
- खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करें जो कि आपको अंदर से स्वस्थ रखेगी। घर में हरे पौधे लगाएं जिससे आपके घरों की हवा शुद्ध हो।












Click it and Unblock the Notifications