एमपी की 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

राज्य में तीन विधानसभा सीटों विजयराघवगढ, बहोरीबंद और आगर पर हो रहे उपचुनाव में छह लाख छह हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस उपचुनाव में 25 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद में 10-10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि आगर में पांच उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार नजर आ रही है। उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक क्षेत्र में विशेष सशस्त्र बल की एक-एक कम्पनी भी तैनात की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications