हरियाणा धीमा पर गुड़गांव, फरीदाबाद में वोटिंग तेज

गुड़गांव/फरीदाबाद। बीते लोकसभा चुनावों के विपरीत इस विधानसभा चुनाव में एनसीआर के इन दोनों खास शहरों के शहर के पॉश इलाकों में मतदाता मतदान के लिए सुबह से ही निकलने लगे। जानकार मान रहे हैं कि इस सभी दलों ने शहर के पॉश इलाकों में भी कसकर कैंपेन किया। गुड़गांव से सांसद और केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने खुद इस बात का ध्यान रखा कि शहर के पॉश इलाकों से लोग निकले वोट देने के लिए।

Polling is on in positive manner in Gurgaon and Faridabad

हरियाणा में सुबह 10 बजे तक जहां 10 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं गुणगांव और फरीदाबाद में 12 व 14 फीसदी मतदान हो चुका था। यानी ये दोनो शहर तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

हालांकि गत विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर ध्यान दें तो डीएलएफ एवं ओल्ड गुड़गांव के न्यू पालम विहार में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। डीएलएफ फेज-3 के श्रीराम पब्लिक स्कूल के तीनों बूथों नंबर-75, 76 व 78 में वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत क्रमश: 18, 29 व 19 प्रतिशत रहा।

न्यू पालम विहार फेज-1 के चार बूथों- 24, 25, 29 व 30 में 2009 विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत क्रमश: 35, 38, 40 व 39 रहा जो कि जिला गुड़गांव के औसत मतदान से काफी कम था। जानकार मान रहे कि इस बार मतदान पहले से रहेगा।

उधर, राजधानी से सटे फरीदाबाद में भी मतदान ठीक रफ्तार से जारी है। सेक्टर 14 में रहने वाले राकेश शर्मा ने बताय़ा कि वे अपने परिवार के साथ सुबह ही वोट दे आए। फरीदाबाद में भाजपा के नेता और उनके समर्थक मतदाताओं को वोट देने के लिए घर से निकलने के आग्रह करते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+