त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर चुनाव आगे खिसका, अब इस दिन होगा मतदान
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव का आगे टाल दिया है। अब यहां 23 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव टालने के पीए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तय तारीख पर चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि त्रिपुर पूर्व में लोकसभा की दो सीटें आती हैं। ऐसे में अब दोनों सीटों पर मतदान 18 अप्रैल की जहह 23 अप्रैल पर होगा।

त्रिपुरा में दो चरणों में चुनाव होना था। जिसमें पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को त्रिपुर पश्चिम सीट पर वोटिंग हो चुकी है। जबकि 18 अप्रैल को त्रिपुरा पूर्व की सीट पर चुनाव होने वाले थे लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। बता दें कि पूरे देश में 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरण में कराया गया था लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव 7 चरण में कराए जा रहे हैं।
बता दें कि इधर पहले चरण की वोटिंग के बाद माकपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के 464 बूथों में मतदान में धांधली हुई है। माकपा ने चुनाव आयोग से यहां पर दोबारा से वोटिंग कराने की मांग की है। त्रिपुर पश्चिम सीट से वर्तमान सांसद शंकर प्रसाद दत्त ने कहा कि माकपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चुनाव आयोग से मिला और इन बूथों पर फिर से मतदान कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- त्रिपुर पूर्व लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिये यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications