POLL: अगर मोदी नहीं बने PM तो किसको बनना चाहिए प्रधानमंत्री? जनता ने दे दिया जवाब
Who can become PM in the place of PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं, एनडीए 292 सीटें जीतकर सरकार बनाने का बहुमत पा चुका है लेकिन इसके बावजूद भाजपा खेमा पूरी तरह से खुश नहीं है क्योंकि भाजपा चुनाव में सिर्फ 240 सीटें जीत पाई जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है।
उसे सबसे बड़ा झगड़ा उसके अपने राज्य यूपी में लगा है, जहां उसकी सीटें आधी से भी कम आई हैं और वहां सपा ने बाजी मार ली है।

ऐसे में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के लिए जन्मे इंडिया अलायंस खेमे में खुशी की लहर है। फौरी तौर पर तो लग रहा है कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार देश में बनने जा रही है और मोदी ही पीएम बनेंगे लेकिन अब भाजपा सहयोगियों पर निर्भर हो गई है इसलिए जब तक अधिकारिक घोषणा नहीं होती है तब तक साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
यह पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी, सवाल वही किसकी बनेगी सरकार?
अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत तो कौन होगा पीएम पद का दावेदार?
फिलहाल आज एनडीए कैबिनेट की बैठक होने वाली है, देखते हैं उसमें क्या होगा? लेकिन इसी सियासी गर्मी के बीच वनइंडिया हिंदी ने अपने पोर्टल पर अपने पाठकों से एक प्रश्न किया था कि अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत तो कौन होगा पीएम पद का दावेदार? जिसके लिए निम्नलिखित चार विकल्प दिए गए थे।
- अमित शाह
- नितिन गडकरी
- राजनाथ सिंह
- नीतीश कुमार
इस पोल में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले जवाब दिए। इस पोल में जनता ने दो नामों को एक बराबर वोट दिया है और ये नाम हैं 'नितिन गडकरी' और 'नीतीश कुमार'। दोनों को जनता की ओर से 32 प्रतिशत वोट मिले हैं तो वहीं इस पोल में अमित शाह को 28 प्रतिशत और राजनाथ सिंह को 8 प्रतिशत वोट मिले हैं।
बीजेपी-जेडीयू ने लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा
आपको बता दें कि नीतीश कुमार लोकसभा इलेक्शन से कुछ वक्त पहले 'इंडिया अलायंस' का ही अंग थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो पीएम बनाने की शर्त पर ही विपक्षी गठबंधन में शामिल हुए थे लेकिन वहां इस सीट के लिए एक से ज्यादा दावेदार थे और इसी वजह से वो 'इंडिया अलायंस' का हिस्सा ज्यादा दिन नहीं रह पाए और वापस एनडीए में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा और बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की।
अब एनडीए में नीतीश की भूमिका काफी अहम हो गई है
बीजेपी को बहुमत ना मिलने पर अब एनडीए में नीतीश की भूमिका काफी अहम हो गई है, बिना उनके NDA की सरकार बननी मुश्किल है तो वहीं कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 'इंडिया गठबंधन' के लोग भी उनके संपर्क में हैं। फिलहाल देखते हैं जनता-जनार्दन के फैसले के बाद अब देश के सियासत की तस्वीर क्या होती है और पीएम के सिंहासन पर कौन बैठता है?













Click it and Unblock the Notifications