नेता ने पूरे इलाके में लगाया कोहली के साथ का पोस्टर, फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों का दिल टूटा
Recommended Video

नई दिल्ली। भारत में राजनीतिक दलों के चुनाव जीतना कितना अहम होता है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह मतदाताों को लुभाने के लिए कोई भी तरीका अपनाने से नहीं चूकते हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए वह कभी उन्हें शराब बांटते हैं, कभी पैसा बांटते हैं। लेकिन हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान लोगों से कुछ ऐसा कर दिखाया जिसका शायद ही किसी को अंदाजा हो।

पूरे इलाके में लगवाया होर्डिंग
दरअसल महाराष्ट्र में सरपंच का चुनाव लड़ रहे एक उम्मीदवार ने लोगों से वायदा किया था कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके द्वारा आयोजित कराए जा रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह उम्मीदवार महाराष्ट्र के शीरपुर के रामलिंग ग्राम पंचायत का उम्मीदवार था। इस उम्मीदवार का कोहली को कार्यक्रम में लाने का वायदा धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गया, जिसके बाद उसने अपना वायदा पूरा करने के लिए अपनी तस्वीर के साथ विराट कोहली की तस्वीर को पोस्टर पर इलाके में छपवा दिया।
कोहली का हमशक्ल पहुंचा
रामलिंग ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रहे विट्ठल गणपत घावते ने पूरे इलाके में खुद का कोहली के साथ होर्डिंग लगवा दिया। लेकिन क्या गणपत ने सच में अपने कार्यक्रम में विराट कोहली को बुलााय, इसका जवाब सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल लोगों को इस बात का यकीन था कि इस कार्यक्रम में कोहली खुद शिरकत करेंगे, लेकिन कोहली की जगह जब उनका हमशक्ल वहां पहुंचा तो लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि यह विराट कोहली नहीं बल्कि उनकी शक्ल से मिलता जुलता है। इस पूरी घटना के बारे में ट्विटर पर एलेक्सिस रूनी के नाम के व्यक्ति ने बताया कि कैसे नेता ने लोगों को बेवकूफ बनाया। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उस उम्मीदवार का जमकर मजाक उड़ाया और विराट कोहली की शक्ल से मिलने वाले व्यक्ति की तुलना निंजा हथौड़ी से कर डाली।
इसे भी पढ़ें- बजरंग दल ने लगाया आर्मी कैंप, बोले- एंटी नेशनल और लव जिहाद के खिलाफ दी जा रही है ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications