Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिमिक्री विवाद पर राजनीतिक खींचतान तेज, सांसदों के निलंबन पर 'INDIA' ने निकाला मार्च, BJP ने भी किया प्रोटेस्ट

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच मिमिक्री विवाद पर राजनीतिक खींचतान गुरुवार को और तेज हो गई। राज्यसभा और लोकसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि सदन चले।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति ने संसद में जातिवाद का मुद्दा उठाकर सदन में हंगामा खड़ा कर दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की तो 143 सांसदों को दोनों सदनों से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया जा रहा है।

सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA ने निकाला मार्च
Photo Credit:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति को फोन कर अपनी निराशा व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर निराशा व्यक्त की है। महामहिम मुर्मू ने कहा कि मुझे यह देखकर निराशा हुई कि हमारे सम्मानित उपराष्ट्रपति को संसद परिसर में कैसे अपमानित किया गया।

बता दें कि सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्रि कर मजाक उड़ाया था। इससे उपराष्ट्रपति बेहद आहत हुए। जगदीप धनखड़ ने इसे किसान और जाट समुदाय का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद ने हमारी जाति पर हमला किया है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने कड़ी निंदा की है।

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने भी मिमिक्री विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों सहित दिल्ली भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- 'मेरी जाति हमेशा प्रभावित होती है, मुझे सदन में...', मिमिक्री विवाद पर जगदीप धनखड़ से बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+