'मेरी जाति हमेशा प्रभावित होती है, मुझे सदन में...', मिमिक्री विवाद पर जगदीप धनखड़ से बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
Mallikarjun Kharge on Jagdeep Dhankhar Over Mimicry Controversy: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लेकर मिमिक्री विवाद तूल पकड़ते जा रहा है। इस विवाद से राजनीतिक तूफान उठ गया है। इस मिमिक्री विवाद पर राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के यह कहने पर कि 'मेरी जाति पर भी हमला हुआ', मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरी जाति हमेशा प्रभावित होती है, क्योंकि मुझे सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं जो सवाल उठाता हूं, उसका उत्तर नहीं मिलता है। आज सदन में हमारे कई नेता थे वो अपनी बात करने के लिए उठे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। सत्तारूढ़ पार्टी के जितने भी सदस्य हैं, वो सब उठकर खड़े हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर 10 लोगों के लिए 200 लोग खड़े होते हैं, तो यह लोकतंत्र का मजाक है। साथ ही उन्होंने कहा कि मिमिक्री जो हुई है, वो सदन के बाहर हुई है। इसके लिए सदन के अंदर प्रस्ताव पास करना औऱ निंदा करना यहां कहां का है।
खड़गे ने कहा कि हमें सच्चाई नहीं बोलने दिया जाता है। हम ना तो अपमान करते हैं और ना ही मेरा इरादा है। लेकिन बीजेपी जो कर रही हैस वो पूरी तरह गलत हा। मोदी और शाह जी यहीं हैं, वो सदन में आकर खुलासा क्यों नहीं करते हैं। क्या वजह है? क्या हाउस का बहिष्कार करें वो, वो सदन में आकर जवाब नहीं देना चाहते हैं।
क्या है मिमिक्री विवाद
सदन से निलंबित किए जाने पर विपक्षी सासंद संसद परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद की सीढ़ियों पर बैठकर जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी लोगों ने काफी निंदा की है।
यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी ने भी उतारी थी नकल, मैं माफी नहीं मागूंगा', धनखड़ की मिमिक्री पर बनर्जी का जवाब












Click it and Unblock the Notifications