लोकसभा चुनाव 2019: तारीखों की घोषणा के साथ ही हरकत में आया प्रशासन, उखाड़े जा रहे होर्डिंग-बैनर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में प्रशासन हरकत में आ चुका है। जगह-जगह लगे पोस्टर्स, बैनर और होर्डिंग्स को उखाड़ा जा रहा है।

अलग-अलग जगहों से आ रही तस्वीरें

अलग-अलग जगहों से आ रही तस्वीरें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अयोध्या में शहर में लगे होर्डिंग्स बैनर और पोस्टर को जिला प्रशासन हटाने में जुट गया है। इसके अलावा उन्नाव से पोस्टर, बैनर हटाने की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में राजनीतिक पार्टियों की होर्डिंग्स को हटाया गया।

चार चरणों में होंगे चुनाव

चार चरणों में होंगे चुनाव

बता दें, चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और सभी बूथों पर वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। 17वीं लोकसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

क्या होती है आचार संहिता

क्या होती है आचार संहिता

भारत में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाता है। इसके तहत सरकार और सभी राजनीतिक दलों के लिए कुछ करने या न करने का प्रावधान पहले से निर्धारित है। सबसे बड़ी बात ये है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के बाद सरकार कोई नीतिगत फैसला नहीं ले सकती है और न ही सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव कार्यों के लिए कर सकती है। विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें... लोकसभा चुनाव 2019: जानिए, आदर्श चुनाव आचार संहिता क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+