किसानों के भारत बंद के समर्थन में आईं ये राजनीतिक पार्टियां, NDA की सहयोगी भी शामिल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार 11 दिनों से दिल्ली की सीमा पर किसान डेरा डाले हैं। सरकार से 5 दौर की बातचीत के बाद कोई नतीजा न निकलता देखकर अब किसानों ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। किसानों के इस प्रस्तावित भारत बंद को अब देश में बड़े पैमाने पर समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है।

Recommended Video

    Farmers Protest : 8 December को Bharat Bandh का समर्थन करेगी Congress | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest

    सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों की अब तक सरकार से 5 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक कोई भी हल नहीं निकला है। एक दिन पहले शनिवार को पांचवे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। इस बीच किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 8 दिसम्बर को समूचे भारत में बंद करने की घोषणा कर दी है। किसानों के इस बंद को राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं किसानों के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी संघ और संगठन भी सामने आए हैं। इनमें बैंक यूनियन और ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाताओं भी शामिल हैं।

    NDA से बाहर जा सकती है RLP
    वहीं बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी भारत का समर्थन किया है। पार्टी नेता और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है "पीएम मोदी को कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। हम 8 दिसम्बर के बाद फैसला लेंगे कि एनडीए में रहना है या नहीं।"

    कांग्रेस करेगी जगह-जगह प्रदर्शन
    किसानों के भारत के समर्थन को कांग्रेस ने पूरी तरह से समर्थन की घोषणा की है। किसानों की मांगों के समर्थन में 8 दिसम्बर को कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालय और जिला कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कृषि कानूनों का प्रस्ताव लाए जाने के समय से ही इसका विरोध कर रही है। राहुल गांधी ने कानूनों के लागू होने के बाद पंजाब में किसानों की बड़ी रैली को संबोधित किया था।

    किसानों की मांगों के समर्थन में खुलकर सामने रही आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बंद को समर्थन दिया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसानों का समर्थन करने की घोषणा की है। किसानों के दिल्ली पहुंचने पर जब दिल्ली पुलिस ने स्टेडियम को जेल बनाने के लिए अनुमति मांगी थी तो दिल्ली सरकार ने उसे खारिज कर दिया था।

    केसीआर ने भी की समर्थन की घोषणा
    तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव ने भी किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। केसीआर ने पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

    बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने भी भारत बंद को समर्थन दिया है। शनिवार को तेजस्वी यादव के ऊपर किसानों के समर्थन में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के लिए केस दर्ज किया गया था।

    वाम दलों भी समर्थन में
    बंद का सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई-एमएल, रिवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक समेत सभी वाम दलों ने अपना समर्थन दिया है। वामदलों की तरफ से जारी किए संयुक्त बयान में किसानों की मांग के समर्थन और इन कानूनों को वापस लेने के लिए भारत बंद का समर्थन करने की बात कही है।

    किसानों के भारत बंद के आह्वान को तृणमूल कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। पार्टी ने 8 दिसम्बर को प्रस्तावित बंद में किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की बात कही है।

    ट्रेड यूनियनों ने भी दिया समर्थन
    राजनीतिक पार्टियों के साथ ही किसानों के प्रस्तावित भारत बंद का ट्रेड यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया है। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), आल इंडिया ट्रे़ड यूनियन कांग्रेस (AITDC), हिंद मजदूर सभा, सेंटर फॉर इंडियन ट्रेन यूनियंस, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन सेंटर और ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है।

    इसके साथ ही बैंक यूनियन में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडेरेशन (AIBOC), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (INBOC) ने भी किसानों को समर्थन दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+