कमाल खान के निधन से शोक में डूबा राजनीतिक जगत, इन दिग्गज नेताओं ने जताया दुख
लखनऊ, 14 जनवरी। देश के जाने-माने वरिष्ठ टीवी पत्रकार कमाल खान का आज (शुक्रवार) सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 62 वर्षीय कमाल खान ने अपने लखनऊ स्थित आवास में अंतिम सांस ली, वह पिछले 32 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। कमाल खान के निधन से न सिर्फ मीडिया जगत में बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेताओं ने कमाल खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने परिवार के लिए की कामना
कमाल खान के निधन पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सीएम योगी ने कहा, पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है, कमाल खान जी चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। उनकी आत्मा को शांति मिले, कमाल खान के निधन से ना सिर्फ पत्रकारिता जगत के लोगों को बल्कि बड़ी संख्या में उन्हें चाहने वालों को गहरा दुख पहुंचा है।
Recommended Video
एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।
— Mayawati (@Mayawati) January 14, 2022
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी दुखी
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी टीवी पत्रकार कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'एनडीटीवी से जुड़े प्रतिष्ठित व जाने-माने टीवी पत्रकार कमाल ख़ान की अचानक ही निधन के ख़बर अति-दुःखद तथा पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, ऐसी कुदरत से कामना।'
वरिष्ठ पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कुछ दिनों पहले ही उनसे मुलाकात के दौरान ढेर सारी बातें हुई थीं। उन्होंने पत्रकारिता में सच्चाई व जनहित जैसे मूल्यों को जिंदा रखा।
श्री कमाल खान जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।
विनम्र श्रद्धांजलि।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 14, 2022
प्रियंका और कांग्रेस ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त यूपी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कमाल खान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'वरिष्ठ पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कुछ दिनों पहले ही उनसे मुलाकात के दौरान ढेर सारी बातें हुई थीं। उन्होंने पत्रकारिता में सच्चाई व जनहित जैसे मूल्यों को जिंदा रखा। श्री कमाल खान जी के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। विनम्र श्रद्धांजलि।' प्रियंका के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी ट्वीट में लिखा, 'वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'
विख्यात पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन का समाचार बहुत दुखद है, मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) January 14, 2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया और हरदीप सिंह पुरी ने जताया शोक
कमाल खान के निधन से दुखी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'विख्यात पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन का समाचार बहुत दुखद है, मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।' वहीं पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी लिखते हैं, हम उसके हैं, और उसी की ओर लौट जाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्री कमाल खान जी के निधन से गहरा दुख हुआ है और वह एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ गए हैं। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और सहयोगियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।'
बेहद दुखद। मशहूर पत्रकार कमाल ख़ान जी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 14, 2022
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 https://t.co/Gv79wZftAd
सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी टीवी पत्रकार कमाल खान के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए लिखा, 'बेहद दुखद। मशहूर पत्रकार कमाल ख़ान जी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।'
Shocked to hear about the sudden demise of @kamalkhan_NDTV
Rock solid journalist, a great human being.
Life is so unpredictable. Prayers for his soul and strength to his family and friends in this hour of grief.
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 14, 2022
इन्होंने भी जताया दुख
मशहूर राजनीतिज्ञ सुप्रिया श्रीनाटे और यूपी कैबिनेट के मंत्री जितिन प्रसाद ने भी कमाल खान के परिवार के लिए प्रार्थना की है। सुप्रिया श्रीनाटे ने लिखा, 'कमाल खान के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। रॉक सॉलिड जर्नलिस्ट, एक बेहतरीन इंसान। जीवन इतना अप्रत्याशित है। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना और दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति प्रदान करें।' वहीं जितिन प्रसाद लिखते हैं, 'पत्रकार कमाल खान के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और स्तब्ध हूं। उन्हें रिपोर्टिंग के अपने अनोखे लखनवी अंदाज में यूपी को कवर करने के लिए याद किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें: वरिष्ठ टीवी पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन












Click it and Unblock the Notifications