राजनीति से दूर नेता पूजा करते बाबा भोले की

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आज देश के नेता बम-बम भोले की पूजा में लगे हुए हैं। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी के नेता बाबा भोले नाथ की अराधना में व्यस्त हैं।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला सपरिवार आज अपने घर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करते रहे। उनके एक स्टाफ ने कहा कि वे बहुत विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। शिवरात्रि पूजा में परिवार के सदस्यों के साथ स्टाफ के सदस्य भी शामिल रहे।

सिसोदिया भी पीछे नहीं

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने ईस्ट दिल्ली स्थित आवास पर विशेष पूजा रखी। इसमें उनकी पत्नी और पुत्र के अलावा बहुत से मित्र और समर्थक भी थे।

बम-बम भोले

उधर भाजपा सांसद कीर्ति आजाद भी बाबा बोले की पूजा में व्यस्त हैं सुबह से ही। उनकी पत्नी पूनम और दोनों पुत्र भी पूजा कर रहे हैं। उनका राजधानी के किसी शिव मंदिर में भी जाने का भी कार्यक्रम है।

उत्तराखंड में बाबा की गूंज

उधर उत्तराखंड से भाजपा के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक आज अपने घर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर भी महाशिवरात्रि पर अपने मित्रों और शुभचिंतकों को इस पर्व की बधाई दी।

शिवरात्रि की धूम

बिहार से राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा के अपने नोएडा स्थित आवास पर आज शिवरात्रि की बड़े स्तर पर पूजा चल रही है। उन्हें बताया कि शिवरात्रि का उनके जीवन में बहुत महत्व रहा है। वे पटना से ही शिवरात्रि पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं।

इस बीच, आज राजधानी और एनसीआर के तमाम मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। तीनों लोकों के स्वामी भगवान शिव का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि है। कहते हैं महाशिवरात्रि ऐसा दिन होता है जब भगवान शंकर पृथ्वी पर उनके जितने शिवलिंग हैं उन सभी में विराजमान रहते हैं।

बाबा की कृपा

मान्यता है कि इसदिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न कर ले तो उसकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि महादेव तो औढरदानी हैं बड़ी ही आसानी से खुश होकर भक्तों का निहाल कर देते हैं। अगर आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी चल रही है या स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए चिंतित हैं तो महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे धन और आयु वृद्घि का आशीर्वाद दिलाने वाले इन पांच उपायों को आजमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+