अमेरिका में बोले जयशंकर, 'खास तरीके से भारत की छवि गढ़ने का चल रहा राजनीतिक खेल'

नई दिल्ली, 27 मई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत की मौजूदा सरकार की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्री ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को एक खास छवि में गढ़ने के लिए राजनीतिक प्रयास किया जा रहा है और भारत के बारे में जो मनगढंत राजनीतिक कल्पना की जा रही है उसमें और वास्तविक सरकार में अंतर है।

S Jaishankar

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एचआर मैकमास्टर के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने कहा कि बुधवार को कहा कि महामारी के कारण भारत बहुत तनावपूर्ण समय से गुजर रहा है। जयशंकर हूवर इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित 'भारत: एक रणनीतिक साझेदारी के लिए अवसर और चुनौतियां' के 'बैटलग्राउंड' सत्र में बोल रहे थे।

अमेरिका से ढाई गुना ज्यादा लोगों को मुफ्त भोजन- जयशंकर
जयशंकर ने कहा "हम वास्तव में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन दे रहे हैं। पिछले साल हमने कई महीनों तक दिया और इस बार दूसरी लहर के कारण हमने इसे फिर से शुरू किया है। हमने 40 करोड़ लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला।"

विदेश मंत्री ने आगे कहा "यही इस सरकार ने किया है। अगर आप संयुक्त राज्य अमेरिका की आबादी से ढाई गुना अधिक लोगों को भोजन करा रहे हैं और आप अमेरिका की आबादी से अधिक लोगों को धन मुहैया करा रहे हैं। इसमें व्यक्ति का नाम और बैंक खाता जानकर ही ये किया जा रहा है। हम और कुछ नहीं पूछ रहे हैं। ऐसे में भेदभाव का कोई मापदंड नहीं है।"

इसलिए मुझे लगता है कि जब आप वास्तव में शासन के फैसलों को देखते हैं तो आप पाते हैं कि गढ़ी हुई राजनीतिक छवि और वास्तव में वहां (भारत) के रिकॉर्ड में अंतर है।

Recommended Video

    Covid Vaccine Shortage: 5 दिसवीय यात्रा पर US पहुंचे विदेश मंत्री S. Jaishankar | वनइंडिया हिंदी

    इस खेल में राजनीति- जयशंकर
    उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि आपको इसे उसी रूप में लेना चाहिए जो यह असल में है। इस खेल में राजनीति है। आप इससे सहमत हो सकते हैं या असहमत हो सकते हैं लेकिन मैं निश्चित रूप से इसे हमारी वर्तमान सरकार को एक खास तरीके से चित्रित करने के राजनीतिक प्रयास के हिस्से के रूप में देखूंगा।"

    भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि "हम भारतीय अपने लोकतंत्र को लेकर बेहद आश्वस्त हैं। भारत एक बहुलतावादी समाज है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+