Live डिबेट में निशांत वर्मा ने संबित पात्रा को दी धमकी, कहा- 'मुंह बंद करो नहीं तो पंखे से उल्टा लटका दूंगा'

नई दिल्ली। मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रेट के हवाले से एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि गुजरात आर्थिक तौर पर बहुत एडवांस है मगर सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है, जबकि बंगाल आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है मगर सांस्कृतिक तौर पर बहुत आगे है, गुहा के इस ट्वीट पर गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब एलीट ग्रुप के लोग भारतीयों को बांटना चाहते हैं, जिसके बाद इस मुद्दे पर बवाल मच गया।

Live डिबेट में संबित पात्रा को निशांत वर्मा ने दी धमकी

Live डिबेट में संबित पात्रा को निशांत वर्मा ने दी धमकी

इसी मसले पर रिपब्लिक टीवी पर लाइव डिबेट भी हुई, जिसमें बीजेपी की तरफ से पैनल में पार्टी के तेज-तर्रार नेता संबित पात्रा और उनके सामने पॉलिटिकल एनालिस्ट निशांत वर्मा थे जबकि लाइव डिबेट के एंकर अरनब गोस्वामी थे, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था कि इसी बीच इस डिबेट में ऐसा वक्त आया, जब संबित पात्रा ने निशांत वर्मा से यह कह दिया कि आखिर आप लोग गुजरातियों से इतनी नफरत क्यों करते हैं, इतनी चिढ़ किस बात के लिए है?

'चुप हो जाओ संबित पात्रा, वरना पंखे से लटका दूंगा'

जिसे सुनते ही निशांत वर्मा भड़क गए और आपे से बाहर होते हुए बोले कि तू झूठ बोलना बंद कर नहीं तो, बता रहा हूं पंखे से उल्टा टांग दूंगा, निशांत वर्मा से ऐसी प्रतिक्रिया सुन संबित पात्रा का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने निशांत वर्मा को कहा कि जरा हाथ लगाकर तो दिखा, जिस पर निशांत वर्मा ने धमकी भरे लहजे में कहा कि, पात्रा मान जा नहीं तो पंखे में उल्टा लटका कर घूमाऊंगा, जिसके बाद संबित पात्रा ने अरनब से कहा कि इस गुंडे कसाई को डिबेट से भगाओ, फिलहाल किसी तरह शो के एंकर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डिबेट का Video

संबित पात्रा ने डिबेट का वीडियो अपने ट्विटर अंकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लोगों ने निशांत वर्मा को काफी खरी-खोटी सुनाई है, एक यूजर ने लिखा है कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेसियों की ऐसी हालात हो गई है कि कुछ दिन बाद ये कपड़े फाड़ते हुए सड़को पर नाचते फिरेंगे, सरकार को इनके लिए अलग से पागल खाने खोलने की जरूरत है।

कुछ लोग संबित पात्रा पर भी अपना गु्स्सा निकाल रहे हैं..

तो वहीं कुछ लोग संबित पात्रा पर भी अपना गु्स्सा निकाल रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है कि संबित इतना गुस्सा सही नहीं, दिमाग की नस फट जाएगी, अभी अभी तो कोरोना से बच के आया है, अभी से नफरत की खेती बाड़ी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+