चुनाव परिणाम के साथ ये होंगी दिन भर की राजनीतिक गतिविधियां

दिल्ली में नरेंद्र मोदी
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। एक्जिट पोल्स की मानें तो भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाला है। इसी के मद्देनजर भाजपा के संसदीय दल की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में या फिर लाल कृष्ण आडवाणी के घर पर होगी। बैठक के लिये दोपहर 12 बजे नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंच जायेंगे।
डा. हर्षवर्धन के घर पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचने की तैयारी कर ली है। भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है और पूरी पार्टी जीत के लिये आश्वस्त है।
डा. रमण सिंह
छत्तीसगढ़ में भले ही कांग्रेस के साथ तगड़ी फाइट की उम्मीद नजर आ रही है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से जीत के लिये आश्वस्त है। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने की तैयारी कर ली है और उसके लिये उन्होंने अपने लिये नया कुर्ता पैजामा भी सिलवा लिया है।
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने सुबह 7:30 बजे मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अपनी जान लड़ा दी है, अब हम परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications