VIDEO: राधे मां संग पुलिस वालों ने गाया गाना. SHO निलंबित

Recommended Video

    Radhe Maa danced with Delhi Police, Video goes viral | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विवादित स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां का एक वीडियो सामने आया है, इसमें उनके साथ पुलिस वाले गाना गाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली के जीटीबी इन्क्लेव का है। ये वीडियो नवरात्रि का है। पुलिस वाले राधे मां के साथ गाना गा रहे हैं। करीब 5 पुलिस वाले राधे मां के साथ गाना गा रहे है।वहीं राधे मां थिरक रही हैं। वीडियो के आखिर में राधे मां जय श्रीराम का नारा लगाया और फिर कहा कि सभी देशवासियों को मिलजुल कर रहना चाहिए।

    दिल्ली का ही दूसरा मामला आया सामने, राधे मां संग पुलिस वालों ने गाया गाना

    सभी 5 पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इससे पहले दिल्ली के ही विवेक विहार थाने में स्वघोषित धर्मगुरू राधे मां, थाने पहुंची थीं। यहां उनके लिए थाने के लिए SHO संजय शर्मा ने कुर्सी छोड़ दी। इतना ही नहीं SHO ने राधे मां को कुर्सी पर तो बिठाया ही, खाकी पर चुन्नी पहन ली। SHO की टेबल पर फूल भी बिखरे हुए थे। थाने में राधे मां के साथ घुसी भीड़, उनके जय-जयकारे लगा रही थी। SHO बेपरवाह खड़े थे। इस मामले में एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।

    दिल्ली का ही दूसरा मामला आया सामने, राधे मां संग पुलिस वालों ने गाया गाना

    तस्वीर में यह साफ दिख रहा है कि SHO किस तरह सथाने में ना होकर किसी देवी के मंदिर में खड़े हों। ये हाल सिर्फ SHO का नहीं बल्कि बाकी पुलिसकर्मियों का था। सभी आशीर्वाद लेने की लाइन में लगे थे। दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और धमकाने समेत कई तरह आरोपों से घिरी राधे मां के बारे में सवाल करने पर SHO शर्मा ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। SHO को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+