क्रिकेट खेलते पुलिसवाले का Video Viral, पहाड़ों के बीच लगाए चौके-छक्के

नई दिल्ली, 28 अगस्त: सोशल मीडिया पर आजकल किसी भी वीडियो को वायरल होते वक्त नहीं लगता। अब एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें क्रिकेट के प्रति दिवानगी देखने को मिल रही है। दरअसल पहाड़ों के बीच रोड पर बाइकर्स गैंग के साथ मस्ती भरे अंदाज में एक पुलिसकर्मी क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है।

क्रिकेट खेलते पुलिसकर्मी का Video वायरल

क्रिकेट खेलते पुलिसकर्मी का Video वायरल

हमारे देश में क्रिकेट के प्रति दिवानगी किस लेवल की है, इस वीडियो को देखने के बाद आप इसका अंदाजा आराम से लगा सकते हैं। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक मोहब्बत बन चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट भारत में पसंद किया जाता है। आलम यह है कि देश के किसी भी गली-मोहल्लों में आपको लोग क्रिकेट खेलते मिलते जाएंगे। अब ऐसा ही एक वीडियो पुलिसकर्मी का वायरल हो रहा है, जिसमें वो बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

पहाड़ी इलाके में 'रोड' क्रिकेट

पहाड़ी इलाके में 'रोड' क्रिकेट

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का है, जहां रोड पर बाइकर्स गैंग के साथ पुलिसवाला क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी हाथ में बैट पकड़े हुए हैं और वो बैटिंग करता हुआ दिख रहा है। वहीं पास ही लोगों की बाइक्स खड़ी है और वो भी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं।

 हर कोई पुलिसवाले की बैटिंग का फैन!

हर कोई पुलिसवाले की बैटिंग का फैन!

पुलिसवाले के साथ क्रिकेट खेलने के इस वीडियो को wanderlost_india नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसको अब तक 75 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं वीडियो पर लाइक्स की भी भरमार हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट करने से भी नहीं चूक रहे। वीडियो देखने के बाद हर कोई पुलिसवाले की बैटिंग का फैन नजर आ रहा है। आप भी देखिए पुलिसवाले के क्रिकेट खेलने का वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+