पेड़ से लटक रहा था सांप, पुलिसकर्मी ने पूंछ से पकड़ा तो सिर पर जा बैठा और फिर...

Recommended Video

    Tamil Nadu में एक Police Inspector ने Snake को ऐसे पकड़ा, सब देखते रहे गए | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हाल ही में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया था, जब विदेश में रह रहे अपने पति से फोन पर बात करते हुए महिला सांप के ऊपर जा बैठी थी। इसके बाद सांप ने उस महिला को डंस लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं अब एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जो तमिलनाडु का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी के सिर पर एक सांप बैठा हुआ है।

    पुलिस वाले के सिर पर जा बैठा सांप

    पुलिस वाले के सिर पर जा बैठा सांप

    ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है, वह तमिलनाडु के तिरुनलवेली जिले में तैनात है। पुलिसकर्मी का नाम सैमसन बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे पुलिस वाले के सिर पर सांप बैठा हुआ है। दरअसल, सड़क किनारे एक दुकान के पास एक पेड़ पर सांप लटका हुआ था, उसी वक्त ये पुलिसकर्मी पहुंच गया।

    पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़ लिया

    पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़ लिया

    इसके बाद पुलिसकर्मी इस सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा और आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी ने सांप को पूंछ से पकड़ लिया। लेकिन देखते ही देखते सांप तुरंत पुलिसकर्मी के सिर पर बैठ गया। पुलिसकर्मी ने भी उसके बाद सांप को अपने गले में लपेट लिया।

    बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया

    बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया

    ये नजारा देख हर कोई हैरान था, आसपास के लोगों को पुलिसकर्मी की जान खतरे में लग रही थी। वहीं, गले में सांप को लपेटे पुलिसकर्मी आगे बढ़ने लगा। सिर पर बैठे सांप को कई बार फुंफकारते देखा गया। बार-बार सांप सिर के ऊपर फन निकाल लेता लेकिन पुलिसकर्मी को कोई हानि नहीं पहुंची। काफी देर तक पुलिसकर्मी के सिर पर सांप बैठा रहा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने सांप को लेकर पास के जंगल में छोड़ दिया। लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, सोशल मीडिया में लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+