बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया अयप्पा ने की थी महिला से अश्लील हरकत

बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस कमिश्नर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मयप्पा नाम का डिलीवरी ब्वाय इस मामले का मुख्य अभियुक्त है।

बेगंलुरु। नए साल के जश्न की रात को बेंगलुरु में एक लड़की के साथ कुछ बाइक सवार लोगों ने अश्लील हरकत की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। अब बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और कुछ नए खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने इस मामले में कुल चार लड़कों कि गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा पुलिस ने उस मुख्य आरोपी का नाम भी उजागर किया है, जिसने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी।

bengaluru molestation बेंगलुरु छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया अयप्पा ने की थी महिला से अश्लील हरकत
ये भी पढ़ें- लड़की का हालचाल पूछा तो गांववालों ने नंगा कर पीटा, मुंह पर थूका

पुलिस के अनुसार अयप्पा नाम के एक डिलीवरी ब्वाय ने लड़की के साथ अश्लील हरकत की थी, जो एक आईटीआई का छात्र भी है। आपको बता दें कि इसने बीच सड़क पर महिला के साथ रात के करीब 2.45 बजे अश्लील हरकत की थी और फिर सड़क पर ही जोर का धक्का देकर गिरा भी दिया था। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया है कि वे सब लड़की का काफी दिनों से पीछा कर रहे थे। नए साल के जश्न के बाद उन्होंने लड़की का शोषण किया। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने यह बात भी साफ की है कि उन दोनों के बीच में कोई दोस्ती या अन्य कोई भी संबंध नहीं था। संबंध सिर्फ इतना था कि वे दोनों जहां रहते थे, वहां उनके घर काफी करीब थे।
ये भी पढ़ें- VIDEO: बेंगलुरु जैसा ही न्यू ईयर की रात दिल्ली में भी हुआ था हैवानियत का तांडव
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले जांच करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता उत्तर-पूर्वी बेंगलुरु में रहती है और एक छात्रा है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित लड़की ने अपना बयान भी दर्ज करा दिया है। हालांकि, उसने लड़के के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की के साथ बीच सड़क पर शोषण किए जाने की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह कैमरा वहीं पास के एक घर में लगा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+