Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली के मुखर्जी नगर को खाली कराने का फर्जी वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिस ने एक फर्जी वीडियो के खिलाफ संज्ञान लिया है। इस वीडियो के साथ पुलिस का एक फर्जी लेटर भी सामने आया है जिसमें छात्रों से हॉस्टल खाली करने और रेस्टोरेंट मालिकों से 2 जनवरी तक छुट्टी पर जाने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और लेटर के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मुखर्जी नगर के लोगों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर ऐसे फर्जी पोस्ट पर ध्यान ना दें।

Recommended Video

    Delhi: Mukherjee Nagar खाली करने को लेकर Video Viral, Police ने कहा Fake | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

    दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

    बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और भारतीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर मचे बवाल के बीच सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार ने समाज में अफवाह फैलाने वाले लोगों से बचने को कहा है। इसका ताजा मामला दिल्ली के मुखर्जी नगर से सामने आया है जहां बड़ी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय और यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो सामने आया है जिसमें छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा जा रहा है।

    DCP विजयंत आर्य ने दी ये जानकारी

    DCP विजयंत आर्य ने बुधवार को बताया कि फर्जी वीडियो और लेटल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि मुखर्जी नगर में इस वीडियो से हड़कंप मच गया जिसके बात पुलिस ने किसी अनहोने से पहले तुरंत संज्ञान लिया है। फर्जी लेटर को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसमें कुछ बातें सही लिखी हैं लेकिन इसके साथ छेड़छाड़ कर के कुछ गलत मैसेज भी फैलाया जा रहा है। DCP विजयंत आर्य ने कहा कि स्थानीय लोग ऐसे अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति बनाए रखें।

    पढ़ाई पर ध्यान दें छात्र

    पुलिस में फेक वीडियो और लेटर के खिलाफ कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। DCP विजयंत आर्य बताते हैं कि हमने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है, छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट पर ध्यान ना दें। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से संपर्क कर फेक वीडियो और लेटर को हटाने के लिए कहा है।

    यह भी पढ़ें: छात्रा ने डिग्री लेते हुए मंच पर ही फाड़ी CAA की कॉपी, वीडियो हुआ वायरल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+