लैंड माइन ब्लास्ट में शहीद हुए ओडिशा पुलिस के 5 जवान, 20 गंभीर रूप से घायल
यह घटना आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बार्डर पर हुई। बस 70 फीट दूर जा गिरी और 20 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोरापुट। ओडिशा स्टेट आर्म्ड पुलिस के जवान बुधवार शाम एक लैंड माइन का शिकार हो गए। मिली जाकारी के अनुसार करीब 5 जवान इस दुर्घटना में शहीद हो गए। इस घटना में 20 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध माओवादियों ने सुनकी पुलिस स्टेशन के क्षेत्रांतर्गत स्थित मोगरगुम गांव के पास सुनकी-सलूर हाईवे पर IED लगा रहा था। हालांकि कि इस संबंध में ओडिशा सरकार की ओर से ब्लास्ट या जवानों के मारे जाने पर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। बताया गया इस घटना में एक स्थानीय की भी मौत हुई है।

सूत्रों की मानें तो घायल जवानों में से भी कई की स्थिति सही नहीं है, ऐसे में घटना में मारे गए जवानों की संख्या बढ़ सकती है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5.25 पर 70 जवानों को लेकर अंगुल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की ओर लेकर जा रही थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।
इतना ही नहीं ब्लास्ट की इंटेंसिटी बहुत ज्यादा होने के कारण बस रोड से 70 फीट दूर जा गिरी। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: पाक मीडिया ने कहा- भारत चाहता है ना हो नए सार्क महासचिव की नियुक्ति












Click it and Unblock the Notifications