पाक मीडिया ने कहा- भारत चाहता है ना हो नए सार्क महासचिव की नियुक्ति
इस्लामाबाद। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) इन दिनों आंतरिक समस्याओं से घिरा हुआ है। भारत "प्रक्रियात्मक आधार" आठ सदस्यीय समूह के अगले महासचिव के रूप में एक पाकिस्तानी राजनयिक की नियुक्ति पर ब्लॉक करने के लिए प्रयास कर रहा है। यह बातें पाकिस्तान के एक दैनिक अखबार में कही गई हैं।
पाकिस्तानी अखबार, डॉन ने लिखा है कि यदि गतिरोध बढ़ता है और समाधान जल्द नहीं हुआ, तो सार्क सचिवालय बिना नेतृत्व के रह सकता है।

बता दें कि रोटेशन के मुतबाकि 1 मार्च 2017 से अगले 3 साल के लिए सार्क सचिवालय, पाकिस्तान से होगा और उसका कार्यकाल 28 फरवरी 2020 को खत्म होगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सार्क, महासचिव की नियुक्ति गतिरोध की ओर बढ़ रही है। बता दें कि काठमांडू (नेपाल) की ओर से नियुक्त किए गए 12 वें महासचिव अर्जुन बहादुर थापा की जगह, पाकिस्तान के अमजद हुसैन सियाल को महासचिव नियुक्त किया जाना है।
डॉन के मुताबिक, मार्च 2016 में ही नेपाल स्थित पोखरा में सार्क काउंसल ऑफ मिनिस्टर्स की एक बैठक मे अमजद को अगला सार्क महासचिव, नियुक्त किए जाने पर मुहर लगाई गई थी। डॉन में लिखा गया है कि, हालांकि भारत ने बीते महीने एक डिप्लोमेटिक नोट के जरिए सचिवालय से कहा था कि थापा के बाद जिस अधिकारी की नियुक्ति की जानी है, उससे संबंधित सारी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं।
अखबार ने लिखा है कि भारत का कहना है कि अभी अमजद के नामांकन की पुष्टि किया जाना बाकी है। जिसे बीते साल ही इस्लामाबाद में होने वाली काउंसिल ऑफ मिनिस्टिर्स की बैठक में किया जाना था। हालांकि आतंकवाद के मुद्दे के कारण, भारत ने इस बैठक का विरोध किया था, जिसके कारण बैठक नहीं हो सकी थी।
वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि भारत देर नियुक्ति में देर करने की रणनीति अपना रहा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान की ओर से नामित डिप्लोमेट के नाम पर भारत समेत सभी देशों की सहमति थी। ये भी पढें: वोट के लिए मथुरा की गलियों में ट्रैक्टर चलाते दिखे भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications