परीक्षा देने आई मां के बच्चे को संभालते दिखे पुलिसवाले, तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता लोगों का दिल
कुछ दिनों पहले एक बच्चे को संभालते हुए एक पुलिस कांस्टेबल की तस्वीर खूब वायरल हुई थी और सभी ने कांस्टेबल की तारीफ भी की थी। उसके जैसे ही एक और तस्वीर इन दिनों वायरल हो गई है जिसमें कुछ पुलिसवाले नवजात बच्चे को दूध पिलाते दिख रहे हैं।
Recommended Video

हैदराबाद। कुछ दिनों पहले एक बच्चे को संभालते हुए एक पुलिस कांस्टेबल की तस्वीर खूब वायरल हुई थी और सभी ने कांस्टेबल की तारीफ भी की थी। उसके जैसे ही एक और तस्वीर इन दिनों वायरल हो गई है जिसमें कुछ पुलिसवाले नवजात बच्चे को दूध पिलाते दिख रहे हैं। बच्चे की मां परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने गई थी, जब पुलिसवालों ने बच्चे को संभाला। पुलिस अधिकारियों की ये तस्वीर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है।

तेलंगाना के हैदराबाद में महनकली पुलिस स्टेशन के बाहर कुछ पुलिसवाले बच्चे को संभालते नजर आए। यहां एक महिला तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन ग्रुप 4 की परीक्षा देने आई थी। महिला अपने नवजात बच्चे को अपने साथ परीक्षा केंद्र लेकर आई थी। जब महिला परीक्षा देने अंदर गई तो उसने बच्चे को अपनी साथ आई बहन को दे दिया।
ये भी पढ़ें: किडनी फेल हुई तो मां ने नहीं की मदद, अपनी किडनी देकर सास ने बचाई बहू की जान
जब महिला अंदर परीक्षा दे रही थी तो उसकी बहन बच्चे को बाहर संभाल रही थी। जब बच्चा रोने लगा तो वहां खड़े पुलिसवालों ने उसे अपने पास लेकर चुप कराने की कोशिश की। पुलिसवालों ने न केवल बच्चे को चुप कराया, बल्कि उसका अच्छे से ध्यान भी रखा। उन्होंने भूख लगने पर बच्चे को बोतल से दूध भी पिलाया। पुलिसवालों की इस बात ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स ने इनकी खूब तारीफ की है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ मर्डर केस के बीच आपका दिल जीत लेगी इस पुलिसवाले की ये तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications