महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को काले झंडे दिखानेवालों के खिलाफ पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मुख्यमंत्री उस्मानाबाद स्थित वाशी तहसील के पारडी में खेतों में बनाए गए तालाबों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उनके साथ शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड भी मौजूद थे।
पुणे। उस्मानाबाद-मराठवाड़ा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह उस्मानाबाद जिले में दौरे के लिए गए थे। इसी दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कर्जमाफी की घोषणाओं पर काला झंडा दिखाकर फडणवीस का विरोध किया।


मुख्यमंत्री उस्मानाबाद स्थित वाशी तहसील के पारडी में खेतों में बनाए गए तालाबों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उनके साथ शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड भी मौजूद थे। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब मुख्यमंत्री का पारडी में आगमन हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के कर्ज माफ किए जाए पर घोषणाबाजियों पर मुख्यमंत्री को घेरना शुरू किया।

इसी के साथ कुछ कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए। प्रदर्शनकारियों का आक्रामक रूप देखकर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications