Bandipora encounter में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, दो आतंकियों की तलाश जारी

जम्‍मू कश्‍मीर, 11 मई: बांदीपोरा मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया एक एके राइफल, तीन मैगजीन बरामद मारा गया आतंकवादी एक नए घुसपैठ वाले आतंकी समूह का हिस्सा था। अन्य दो आतंकियों की तलाश जारी है।

Bandipora encounter

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया और एक एके राइफल और तीन मैगजीन बरामद की गई।अधिक जानकारी साझा करते हुए, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा मारा गया आतंकवादी एक नए घुसपैठ वाले आतंकवादी समूह का हिस्सा था। अन्य दो आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

बता दें जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सालिंदर वन क्षेत्र में बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ-लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार हाइब्रिड आतंकवादियों को श्रीनगर के बेमिना इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को अवंतीपोरा में गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+