पुणे से अपहृत लड़की नोएडा के मॉल से बरामद
पुणे से 17 साल की युवती का अपहरण कर नोएडा लाया गया था इसकी पक्की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिली थी जिसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस नोएडा आई थी।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे से अगवा युवती को नोएडा के डीएलएफ मॉल से बरामद किया गया है। साथ ही नोएडा पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त छापेमारी में युवती को अगवा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे से 17 साल की युवती का अपहरण कर नोएडा लाया गया था इसकी पक्की सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिली थी जिसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस नोएडा आई थी। नोएडा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ छापेमारी की जिसमे नोएडा सेक्टर 18 के डीएलएफ मॉल से लड़की को बरामद किया गया साथ ही लड़की का अपहरण करने वाले हरीश रविंद्र को गिरफ्तार किया गया।
नोएडा थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे के खडक थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी को हरीश रविंद्र नामक युवक अगवा करके नोएडा लाया था, लड़की और अपहरणकर्ता दोनों को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है।












Click it and Unblock the Notifications