कश्मीर: हत्या के मामले में अब तक 300 लोग हिरासत में, अमित शाह ने LG को दिल्ली बुलाया

श्रीनगर,8 सितंबर। श्रीनगर में पिछले दिनों आतंकियों ने यहां के कश्‍मीरी पंडित फार्मासिस्‍ट समेत अन्‍य लोगों पर गोलियां चलाकर उनकी हत्‍या कर दी थी। इसके साथ ही आतंकियों के निशाने पर और भी नागरिक है। टॉरगेट की गई हत्‍याओं को रोकने के लिए कश्‍मीर पुसिल ने अब सख्‍ती दिखानी शुरू कर दी है और तेजी से सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Recommended Video

    Srinagara Terrorists Attack: Supinder Kaur की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब | वनइंडिया हिंदी
    jandk

    वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घाटी में लक्षित हत्याओं के संबंध में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्‍हा को कल दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया है। बता दें पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई पर स्‍थानीय नागरिकों में बहुत आक्रोश है वो जमकर विरोध कर रहे हैं।

    बता देंजम्मू कश्मीर में पिछले 5 दिनों के अंदर 7 स्थानीय नागरिकों को आतंकियों ने अपनी गोली का निशाना बनाया। इन घटनाओं के बाद घाटी के नागरिकों में दहशत का माहौल है। आतंकियों ने स्थानीय गैर मुस्लिम लोगों में दहशत पैदा करने के लिए उनकी हत्याएं करने पर आमदा हो गए हैं। बीते बुधवार को 3 और गुरुवार को 2 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन घटनाओं को लेकर शुक्रवार को घाटी में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन अधिकतर गैर मुस्लिम लोग शामिल हुए, जिन्होंने गुरुवार को ईदगाह इलाके में हुई घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की।

    वहीं शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि दूसरा शुक्रवार शाम श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके में एक छोटी गोलीबारी के बीच भागने में सफल रहा।

    एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया नाटीपोरा के पास आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+