लॉकडाउन के बीच ममता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम नेता, गिरफ्तार
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के प्रकोप के चलते लॉकडाउन लागू है। इसी कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार द्वारा कोरोना के कम टेस्ट कराने और कथित राशन घोटाले के खिलाफ शीर्ष वाम नेताओं सड़कों पर उतर आए। लेफ्ट के नेताओं ने ममता सरकार पर राशन वितरण में भेदभाव करने और राज्य में कोरोना के कम हो रहे टेस्ट का मुद्दा भी उठाया। जिन नेताओं के गिरफ्तार किया है वे सभी सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं।
Recommended Video
Kolkata में Corona के कम Testing का विरोध कर रहे Communist Party Leaders गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

लेफ्ट के नेता ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ रेड रोड पर दोपहर में इकट्ठे हुए। वे ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी सरकार राशन ठीक से वितरित नहीं कर रही है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या को दबा रही है। इस प्रदर्शन में माकपा व वाममोर्चा के घटक दलों के राज्य के लगभग सभी शीर्ष नेता प्रदर्शन में मौजूद थे।
लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पुलिस अधिकारियों ने वाममोर्चा चेयरमैन विमान बोस, माकपा राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा, पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम, विधानसभा में वाममोर्चा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती समेत दो दर्जन से अधिक वामपंथियों को लालबाजार(पुलिस मुख्यालय) ले गए। इन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई गई।












Click it and Unblock the Notifications