शाहीन बाग की दादी को पुलिस ने लिया हिरासत में, किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंची थीं सिंघु बॉर्डर
नई दिल्ल। शाहीन बाग की दादी के रूप में पूरी दुनिया में पहचान बना चुकी बिलकिस दादी (Bilkis Dadi) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शाहीन बाग की दादी दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली-हरियाणा को मिलाने वाले सिंघु बॉर्डर पर पहुंची थीं जहां उन्हें हिरासत में ले लिया।
Recommended Video

इसके पहले आज ही बिलकिस बानों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हम किसान की बेटियां हैं। हम आज किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए जाएंगे। हम अपनी आवाज उठाएंगे। सरकार को हमें सुनना चाहिए।
टाइम मैगजीन ने छापी थी तस्वीर
82 वर्षीय बिल्किस उस समय देश के साथ पूरी दुनिया में सुर्खियों में आई थीं जब टाइम मैगजीन ने दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों में उनका शुमार किया था। शाहीन बाग की दादी (Shaheen Bagh Dadi Bilkis) के रूप में मशहूर हुईं बिल्किस केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरकिता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध शाहीन बाग में चले धरने का चेहरा बन गई थीं। वो उन हजारों प्रदर्शनकारियों में थीं जिन्होंने सीएए के विरोध में शाहीन बाग में चले धरने में बैठी रहीं थीं।
शाहीन बाग की रहने वाली
बिल्किस शाहीन बाग इलाके की ही रहने वाली हैं और वे कई महीने तक चले धरने में सड़कों पर बैठीं थीं। आंदोलन के दौरान मीडिया के सवालों पर बिल्किस ने कहा था कि वे अपने बच्चों के लिए ये धरना कर रही हैं। बिलकिस ने कहा था कि "हम बूढ़े हो गए हैं और हम अपने लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं... यह हमारे बच्चों के लिए है। हम खुले में अपने जीवन की सबसे ठंडी सर्दियों के दौरान अपने दिन और रात क्यों बिताएंगे? ये सरकार को सोचना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications